बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बच्चों का स्टारडम भी कुछ कम नहीं है । सोशल मीडिया स्टार बन चुके उनके बच्चें सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम खान पैपराजी के भी फ़ेवरेट है । जहां एक तरफ़ सुहाना खान अपने ग्लैमरस अंदाज से हमेशा चर्चा में रहती है वहीं अबराम अपनी क्यूटनैस से सभी का दिल जीतते है । और शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की बात करें तो वह अपने डेशिंग लुक से सभी को दिवाना बनाते हैं खासकर लड़कियों को । हाल ही में आर्यन खान का नया लुक सामने आया । आर्यन इस तस्वीर में हूबहू अपने पिता शाहरुख खान की तरह लग रहे हैं ।

'पापा' शाहरुख खान की राह पर निकले आर्यन खान, इस फ़ोटो से मिल रहे हैं शादी के प्रपोजल

आर्यन खान इस फ़ोटो में शाहरुख खान की तरह लग रहे हैं

दरअसल, आर्यन ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह एक अंधेरे कमरे में कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं । कमरे में हल्की रोशनी नजर आ रही है । इस फोटो में आर्यन ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्राउन पैंट और सिलवर मैटेलिक जूते पहने हुए हैं, इसके साथ आर्यन ने ब्राउन कलर के शेड्स पहने ।

यह भी पढ़ें : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बांहो में दिखी 'मिस्ट्री गर्ल' तो फ़ैंस हुए एक्साइटेड !

आर्यन की इस फोटो पर कमेंट कर लोग लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं कि वो हूबहू अपने पिता की तरह की लग रहे हैं । इतना ही नहीं आर्यन की फोटो फैंस को इतनी पसंद आ रही है कि उन्हें इस फोटो पर शादी के प्रपोजल तक मिल रहे हैं । आलम ये है कि, आर्यन की लड़कियां फ़ैंस उन्हें शादी के लिए प्रपोजल तक भेज रही हैं । एक यूजर ने लिखा- 'माय फ्यूचर हसबैंड' । इसी तरह के कई कमेंट्स उन्हें मिल रहे है ।

View this post on Instagram

A post shared by Aryan Khan (@___aryan___) on

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द लायन किंग के हिंदी वर्जन में शाहरुख और आर्यन दोनों ने अपनी आवाज दी थी । जहां शाहरुख ने मुफासा नाम के शेर के किरदार को अपनी आवाज दी थी वहीं आर्यन ने मुफासा के बेटे सिम्बा के किरदार को आवाज दी थी ।