अगर इंडस्ट्री में चल रही चर्चा पर यकीन किया जाए, तो बॉलीवुड में जल्द ही एक बेहद दिलचस्प जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ सकती है और वो जोड़ी है सैफ अली खान और पुलकित सम्राट की, जो जल्द ही एक साथ नजर आएंगे टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही एक नई फिल्म में, जिसका निर्देशन करेंगी स्नेहा तौरानी जो दिग्गज प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की बेटी हैं।

सैफ अली खान और पुलकित सम्राट आए एक साथ
हालांकि अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस फिल्म का मुहूर्त 27 अक्टूबर 2025 को किया गया है, जिसे आने वाले साल की सबसे रोमांचक कोलैबोरेशन में से एक की शुरुआत मानी जा रही है।
माना जा रहा है भांगड़ा पा ले से निर्देशन की शुरुआत कर चुकीं स्नेहा तौरानी एक बार फिर अपनी एनर्जी और यूथफुल स्टोरीटेलिंग स्टाइल के साथ इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रही हैं, जिसे अभी गुप्त रखी गई है। यह फ़िल्म अनुभव और ताजगी का शानदार मिश्रण होगी, जहां सैफ का सहज और आकर्षक व्यक्तित्व के साथ पुलकित की जोशीली ऑन-स्क्रीन मौजूदगी होगी।
सैफ अली खान, जो इंटेंस किरदारों और कमर्शियल रोल्स के बीच सहजता से ट्रांज़िशन करते हैं, एक बार फिर एक नए शेड में नजर आ सकते हैं। वहीं पुलकित सम्राट, जिन्होंने अपनी रिलेटेबल और एनर्जी-फुल परफॉर्मेंस के जरिए एक मजबूत फैनबेस बनाया है, सैफ के साथ एक फ्रेश और दिलचस्प ऑन-स्क्रीन कॉम्बिनेशन पेश कर सकते हैं।
अगर यह रिपोर्ट्स सच साबित होती हैं, तो सैफ, पुलकित और स्नेहा तौरणी का यह कोलैबोरेशन टिप्स फिल्म्स के तले 2025 की सबसे आशाजनक सरप्राइज फिल्मों में से एक होगी। साथ ही यह एक ऐसी फिल्म होगी, जो दो पीढ़ियों के एक्टर्स और एक यंग, विजनरी डायरेक्टर को एक साथ लाएगी।
















