शाहरुख खान की एक्शन फिल्म किंग का जब से फ़र्स्ट लुक सामने आया है तब से यह फ़िल्म हेडलाइन में बनी हुई है । इस फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं । इसके अलावा सिद्धार्थ आनंद निर्देशित किंग में शाहरुख खान का मुकाबला अभिषेक बच्चन से होने वाला है क्योंकि वह इस फ़िल्म पहली बार विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं ।

शाहरुख खान की किंग में विलेन बने अभिषेक बच्चन
अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है कि अभिषेक बच्चन इस फिल्म में मुख्य खलनायक (विलेन) की भूमिका निभाते दिखेंगे। यह उनके करियर की पहली बार होगी जब वे किसी निगेटिव किरदार में नजर आएंगे ।
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, “अभिषेक शुरुआत में विलेन का रोल करने को लेकर हिचकिचा रहे थे, खासकर अपनी हालिया फिल्मों आई वांट टू टॉक और कालीधर लापता में निभाए सौम्य किरदारों के बा द। लेकिन शाहरुख खान ने ही उन्हें यह चुनौती स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। अगर शाहरुख का कहना न होता तो शायद अभिषेक इस दिशा में कदम नहीं बढ़ाते।”
अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों पहले भी फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन इस बार दोनों आमने-सामने नज़र आएंगे हालांकि सिर्फ़ परदे पर।
















