कल प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड कमबैक फ़िल्म द स्काई इज पिंक का ट्रेलर रिलीज हुआ । फ़िल्म के ट्रेलर को काफ़ी पसंद किया जा रहा है । सोनाली बोस के निर्देशन में बनी द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर लीड रोल में नजर आएंगे और उनके साथ जायरा वसीम भी अहम रोल निभाते हुए दिखाई देंगी । यूं तो फ़िल्म के ट्रेलर को हर किसी के द्दारा खूब पसंद किया जा रहा है लेकिन ट्रेलर के एक डायलॉग के कारण प्रियंका चोपड़ा और फ़रहान अख्तर को महाराष्ट्र पुलिस की ओर से 7, साल जेल की सजा की वॉर्निंग मिल चुकी है ।

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की द स्काई इज पिंक का ट्रेलर हुआ रिलीज
दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में एक जगह प्रियंका कहती हैं कि 'एक बार आयशा ठीक हो जाए फिर साथ में बैंक लूटेंगे ।' उनका यह डायलॉग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यहां तक कि इस डायलॉग पर खुद महाराष्ट्र पुलिस ने भी चुटकी ली है । महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका और फरहान के इस डायलॉग को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लोगों तक एक मैसेज पहुंचाया है कि, "अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके आईपीसी की धारा 393 के तहत सात साल की जेल की सजा मिलेगी."
Seven years imprisonment with fine under IPC Section 393 #ColoursOfLaw #TheSkyIsPink @priyankachopra @FarOutAkhtar pic.twitter.com/0lTGrY0uZS
— Maharashtra Police (@DGPMaharashtra) September 10, 2019
प्रियंका ने भी दिया एपिक रिप्लाई
प्रियंका ने भी महाराष्ट्र पुलिस के ट्विट का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, '' OOPS. रंगे हाथ पकड़ी गईं । अब प्लान B एक्टिव करना पड़ेगा ।''
Oops ?? caught red handed… time to activate Plan B @FarOutAkhtar!#TheSkyIsPink ? https://t.co/bvyPgFM6gi
— PRIYANKA (@priyankachopra) September 10, 2019
वहीं फरहान ने भी महाराष्ट्र पुलिस के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "दोबारा कैमरे के सामने डाका डालने की योजना नहीं बनाएंगे ।"
गौरतलब है कि, द स्काई इज पिंक आयशा चौधरी की जिंदगी की सच्ची कहानी को दर्शाती है । आयशा एक युवा लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर थीं । गंभीर बीमारी पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित होने के कारण आयशा की मौत महज 18 साल में हो गई थी । जन्म के वक्त ही आयशा को इम्यून डेफिसेंसी डिसऑर्डर था । 6 महीने में आयशा को बोन मैरो ट्रांसप्लांट से गुजरना पड़ा था ।
यह भी देखें : द स्काई इज पिंक : ऑफ़िशियल ट्रेलर | प्रियंका चोपड़ा जोनस, फ़रहान अख्तर, जायरा वसीम, रोहित सराफ़
द स्काई इज पिंक की बात करें तो, इस फ़िल्म में प्रियंका अदिति चौधरी और फरहान निरेन चौधरी के रोल में पति-पत्नी के रोल में दिखाई देंगे । जायरा वसीम उनकी बेटी आयशा चौधरी के किरदार में दिखाई देंगी । यह फ़िल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















