अबू धाबी ने गुरुवार शाम एक खास सितारों से सजी रात देखी, जब शाहरुख खान और सलमान खान ने नेचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम अबू धाबी के एक्सक्लूसिव VIP ओपनिंग इवेंट में हिस्सा लिया। यह प्राइवेट प्रीव्यू म्यूज़ियम के आधिकारिक पब्लिक ओपनिंग (22 नवंबर 2025) से एक दिन पहले आयोजित किया गया, जिसमें दुनिया भर से चुनिंदा हस्तियों को आमंत्रित किया गया था।

शाहरुख खान और सलमान खान आए साथ
नया नेचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम, जो अब मध्य पूर्व का सबसे बड़ा नैचुरल हिस्ट्री इंस्टीट्यूशन बन चुका है, दोनों सुपरस्टार्स के लिए किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं था। शाहरुख और सलमान ने म्यूज़ियम के कई शानदार सेक्शनों का दौरा किया, जिनमें सबसे आकर्षक था “स्टैन”—67 मिलियन वर्ष पुराना, लगभग पूर्ण रूप से संरक्षित Tyrannosaurus rex का कंकाल। इसी के साथ उन्होंने उन इमर्सिव गैलरीज़ को भी एक्सप्लोर किया, जहां अरब प्रायद्वीप के प्राकृतिक इतिहास को दर्शाया गया है—वह दौर भी, जब यह इलाका हरे-भरे सवाना की तरह दिखाई देता था और यहाँ चार दाँतों वाले विशालकाय हाथी जैसे जीव विचरण करते थे।
इस VIP कार्यक्रम में फिल्म, टेलीविज़न, कला और संगीत जगत की कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल हुईं। शाहरुख–सलमान के साथ मौजूद रहे MythBusters स्टार एडम सैवेज, Hellboy अभिनेता रॉन पर्लमैन, Breaking Bad और The Mandalorian फेम जियानकार्लो एस्पोसिटो, ग्लोबल टीवी होस्ट स्टीव हार्वी, और Jurassic World के कलाकार डेविड इआकोनो व ऑड्रीना मिरांडा। इसके अलावा सांस्कृतिक आइकन अफ़फ जेनीफ़ेन और प्रोड्यूसर-उद्यमी स्विज़ बीट्ज़ ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
म्यूज़ियम के अंदर मेहमानों को कई वर्ल्ड-फ़र्स्ट इंस्टॉलेशंस देखने को मिले, जिनमें एट्रियम में लगाया गया पूरा सॉरोपोड डायनासोरों का झुंड शामिल था । पाँच विशाल, लंबे गले वाले डायनासोर जो पहली बार एक साथ प्रदर्शित किए गए। एक अन्य आकर्षण था दो T. rex का एक नाटकीय दृश्य, जिसमें वे एक Triceratops के अवशेषों को लेकर संघर्ष करते दिखाई देते हैं । ऐसा डायनामिक जीवाश्म प्रदर्शन पहली बार किसी म्यूज़ियम में लगाया गया है।
नेचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम अबू धाबी अब सादीयात आइलैंड के अन्य विश्वस्तरीय सांस्कृतिक केंद्रों जैसे लूव्र अबू धाबी, आने वाला ज़ायेद नेशनल म्यूज़ियम और गुगेनहाइम अबू धाबी की श्रेणी में शामिल हो गया है।
शाहरुख खान और सलमान खान की मौजूदगी ने इस ओपनिंग इवेंट को और भी खास बना दिया, और सादीयात कल्चरल डिस्ट्रिक्ट को विश्व के सबसे प्रभावशाली सांस्कृतिक गंतव्यों में से एक के रूप में और मज़बूती से स्थापित कर दिया।
















