गुजरात राज्य की ओर से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे तथा सूचना आयुक्त श्री किशोर बचाणी ने ट्रॉफी स्वीकार की

Gujarat's tableau based on the theme 'Mantra of Freedom: Vande Mataram' was formally awarded the first prize in the 'Popular Choice Category' in New Delhi

लगातार चार वर्ष पॉपुलर चॉइस पुरस्कार के साथ वर्ष 2024 में जूरीस चॉइस पुरस्कार सहित गुजरात को चार वर्ष में कुल 5 पुरस्कार मिले

गांधीनगर, 30 जनवरी : 77वें गणतंत्र पर्व के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में गुजरात की झाँकी को लगातार चौथी बार ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को विधिवत् रूप से ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के करकमलों से प्रदान किए गए ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र को गुजरात राज्य की ओर से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे तथा सूचना आयुक्त श्री किशोर बचाणी ने स्वीकार किया।

Gujarat’s tableau based on the theme ‘Swatantrata Ka Mantra Vande Mataram’ was formally awarded first place in the ‘Popular Choice Category’ in New Delhi. (3)

इसके साथ ही; झाँकी निर्माण की प्रक्रिया के समय राष्ट्रीय रंगशाला में आयोजित विभिन्न राज्यों के कलाकारों के सांस्कृतिक नृत्यों की प्रतियोगिता में गुजरात के नृत्य को प्रोत्साहक पुरस्कार प्राप्त हुआ।

यहाँ उल्लेखनीय है कि ‘स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम्’ विषय पर आधारित इस वर्ष की झाँकी का गुजरात सरकार के सूचना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्माण किया गया था।

Gujarat’s tableau based on the theme ‘Swatantrata Ka Mantra Vande Mataram’ was formally awarded first place in the ‘Popular Choice Category’ in New Delhi. (2)

सूचना आयुक्त श्री किशोर बचाणी के दिशादर्शन तथा अपर सूचना निदेशक श्री अरविंद पटेल के मार्गदर्शन में संयुक्त सूचना निदेशक डॉ. संजय कचोट एवं फिल्म प्रोडक्शन शाखा की सूचना उप निदेशक सुश्री भावना वसावा द्वारा इस झाँकी के निर्माण का समग्र कार्य किया गया था।

Gujarat’s tableau based on the theme ‘Swatantrata Ka Mantra Vande Mataram’ was formally awarded first place in the ‘Popular Choice Category’ in New Delhi. (4)

इससे पहले वर्ष 2023 में नवीकरणीय ऊर्जा के अधिकतम् उपयोग के आह्वान को साकार करने में गुजरात की पहल के रूप में प्रस्तुत की गई ‘क्लीन ग्रीन एनर्जीयुक्त गुजरात’ झाँकी को ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इसके साथ शुरू हुई विजय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2024 में प्रस्तुत की गई गुजरात की ‘धोरडो : वर्ल्ड बेस्ट टूरिज्म विलेज’ थीम आधारित झाँकी ने ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में पुरस्कार प्राप्त करने के साथ-साथ झाँकियों की श्रेष्ठता की चयन समिति की ‘जूरीस चॉइस’ श्रेणी में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में गुजरात ने आधुनिक विकास की जो लंबी छलांग लगाई है, उसकी विकास गाथा तथा प्राचीन विरासत की झाँकी दर्शाने वाली ‘अनार्तपुरथी एकतानगर सुधी – विरासतथी विकासनो अद्भुत संगम’ झाँकी ने ‘पॉपुलर चॉइस पुरस्कार’ जीता। इसके बाद लगातार चौथे वर्ष इस श्रेणी में वर्ष 2026 का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर गुजरात ने इतिहास रचा है।