जैसे ही दे दे प्यार दे 2 बड़े पर्दे पर प्यार बनाम परिवार की कहानी को दोबारा लेकर आ रही है, यह सही वक्त है बॉलीवुड की उन यादगार जोड़ियों का जश्न मनाने का - जिन्होंने अपनी केमिस्ट्री, आकर्षण और यादगार कहानियों से दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली। चाहे बात हो रोमांस की, ड्रामा की या पुरानी यादों की, ये जोड़े हैं असली couple goals!

शाहरुख़ ख़ान और काजोल

शाहरुख खान-काजोल से लेकर अजय देवगन-रकुल प्रीत सिंह तक : वो आइकॉनिक जोड़ियां जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने रोमांस को रखा जिंदा

एक ऐसी जोड़ी जिसने प्यार की परिभाषा ही बदल दी! शाहरुख़ और काजोल की जादुई केमिस्ट्री ने हमें दी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी ग़म, माय नेम इज़ ख़ान और दिलवाले जैसी कालजयी फिल्में। सालों बीत गए, लेकिन इनकी जोड़ी आज भी बॉलीवुड रोमांस की गोल्ड स्टैंडर्ड बनी हुई है।

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह


790da1a1-d388-4fdb-a8a4-04e2793f4607

एक एज-गैप रोमांस जिसने सबका दिल जीत लिया! दे दे प्यार दे में अजय और रकुल की फ्रेश, फ्लर्टी और रियल केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब पसंद आई। अब जब दे दे प्यार दे 2 रिलीज़ के लिए तैयार है, फैंस बेसब्री से इस प्यारी और मस्तीभरी जोड़ी को दोबारा पर्दे पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।

वरुण धवन और आलिया भट्ट


6ff3f064-e25b-4b6c-8091-4f7711491695

बॉलीवुड के मिलेनियल स्वीटहार्ट्स! स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लेकर हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया तक, वरुण और आलिया की नैचुरल बॉन्डिंग और चुलबुली केमिस्ट्री ने उन्हें हर बार दर्शकों का फेवरिट बना दिया है।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर


6a5b5a7b-8cd2-4dfb-9d99-ba92231f830e

एक ऐसी जोड़ी जिसके फैंस का जुनून कभी कम नहीं होता! बचना ए हसीनों, ये जवानी है दीवानी और तमाशा में इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। गहराई और जोश से भरी ये जोड़ी आज भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है।

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन


a6e5896e-8a0b-4c21-a6d0-8de55457eb9b

जब परफ़ेक्शन और पैशन साथ आए! धूम 2 में इनकी ग्लैमरस केमिस्ट्री और जोधा अकबर में इनका शाही रोमांस आज भी लोगों के दिलों में बसा है। ऋतिक और ऐश्वर्या की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक मानी जाती है।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ़


039e7fe9-757e-4e46-b370-96ee3c1f57e0

कॉमेडी हो, एक्शन या रोमांस – अक्षय और कैटरीना हर बार जादू बिखेरते हैं। नमस्ते लंदन, सिंह इज़ किंग, वेलकम और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों में उनकी शानदार केमिस्ट्री ने बार-बार साबित किया कि क्यों वे बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से हैं।