शाहरुख़ खान की फिल्म किंग (King) हर गुजरते दिन के साथ और बड़ी होती जा रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह एक्शन थ्रिलर फिल्म अब तक का सबसे बड़ा एक्शन प्रोजेक्ट मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है इसमें शाहरुख खान और टीम द्वारा प्रमोशन और अन्य खर्चों पर होने वाला खर्च शामिल नहीं है।

SCOOP: किंग को ग्लोबल लेवल की एक्शन थ्रिलर बनने के लिए शाहरुख खान ने 150 करोड़ से 350 करोड़ रू किया बजट ; 6 किंग साइज एक्शन सीक्वेंस में सबसे महंगा होगा इंट्रोडक्शन सीन

350 करोड़ रु के बजट में बन रही किंग

सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में किंग  एक मिड-स्केल एक्शन थ्रिलर के रूप में प्लान की गई थी, जिसमें शाहरुख़ खान का एक्सटेंडेड कैमियो होना था और निर्देशन सुजॉय घोष करने वाले थे। उस समय फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये रखा गया था। लेकिन जब कहानी पर चर्चा आगे बढ़ी और सिद्धार्थ आनंद जुड़े, तो उन्होंने शाहरुख़ के साथ मिलकर फिल्म को भव्य स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया।

एक सूत्र ने बताया, “सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख़ को समझाया कि फिल्म को किस तरह ग्लोबल स्केल पर बनाया जा सकता है। शाहरुख़ ने उनकी विज़न पर भरोसा किया और उन्हें पूरी आज़ादी दी। इसके बाद सिद्धार्थ ने 350 करोड़ रुपये का नया बजट तैयार किया।”

सूत्र ने आगे बताया, “किंग  एक ग्लोबल फिल्म है, जो भारत में बन रही है। हॉलीवुड जिन चीज़ों पर मिलियन्स डॉलर खर्च करता है, वही सिद्धार्थ आनंद भारतीय तकनीक से उसकी लागत के एक-पाँचवें हिस्से में कर रहे हैं। फिल्म में छह शानदार एक्शन सीक्वेंस हैं जिनमें से तीन रियल लोकेशन्स पर शूट किए जा रहे हैं, जबकि बाकी तीन सेट पर फिल्माए जाएंगे।”

बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख़ खान का इंट्रोडक्शन सीन ही सबसे महंगा और भव्य सीक्वेंस होगा, जिसे एक मेजर हाइलाइट माना जा रहा है।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और गौरी खान व ममता आनंद द्वारा निर्मित किंग 2026 में रिलीज़ होने वाली है।