बॉलीवुड में सिर्फ़ शाहरुख खान का ही स्टारडम नहीं है बल्कि उनके तीनों बच्चों अबराम खान, आर्यन खान और सुहाना खान का भी स्टारडम किसी स्टार से कम नहीं है । जहां एक तरफ़ अबराम खान अपनी क्यूटनैस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं वहीं आर्यन खान अपने हैंडसम और डेशिंग लुक के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं । और सुहाना खान का ग्लैमरस अंदाज उन्हें सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रियता दिलवाता है । फ़ैंस को सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है । और अब तो उन्होंने ग्रेजुएशन भी पूरा कर लिया है । इसलिए फ़ैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे है ।

Hottie! सुहाना खान का ये अनदेखा 'सेक्सी' अंदाज इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल

सुहाना खान का ग्लैमरस अंदाज

सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू में तो अभी समय है लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फ़िर उनका ग्लैमरस और हॉट अंदाज देखने को मिला जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है । सुहाना के फैनक्लब पर उनकी मालदीव वेकेशन से एक अनसीन फोटो सामने आई है जिसमें वह बोट में बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं ।Hottie! सुहाना खान का ये अनदेखा 'सेक्सी' अंदाज इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल

डेनिम शॉर्ट्स के साथ ब्लू ट्यूब टॉप और व्हाइट एंड ब्लू चेक शर्ट में सुहाना बेहद स्टनिंग लग रही हैं । मिनिमल मेकअप और हवा में उड़ती जुल्फें, जैसे सुहाना किसी दीवा से कम नहीं लग रही हैं । सुहाना की इस अनसीन फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें : VIDEO: पार्टी में हॉट-सेक्सी शॉर्ट ड्रैस पहन सुहाना खान ने दिखाए सेक्सी मूव्स

बता दें कि शाहरुख अभी कुछ दिन पहले अपने पूरे परिवार के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने गए थे । जिसकी कुछ तस्वीरें खुश शाहरुख ने अपने सोशल अकाउंट पर भी शेयर की थी ।

यह भी पढ़ें : सुहाना खान के ग्रेजुएट होने पर ‘प्राउड पापा’ शाहरुख खान ने अपनी लाडली को दिया स्वीट मैसेज “असल ज़िंदगी में पहला कदम...स्कूल खत्म हुआ”