दिशा पाटनी, जो फ़िल्मों में अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अवतार के लिए खास तौर पर जानी जाती है, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी 'प्रेरणा' यानी अपनी बहन खुशबू पाटनी से अपने फ़ैंस को मिलवाया । अपनी बहन खुशबू पाटनी को अपनी प्रेरणा मानने वाली दिशा पाटनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर खुशबू की फ़ोटो शेयर की । जिस पर दिशा के स्पेशल फ़्रेंड टाइगर श्रॉफ़ की मां आएशा श्रॉफ ने भी 'स्टनिंग' लिखकर कमेंट किया ।

दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर मिलवाया अपनी 'प्रेरणा' से तो फ़ैंस हो गए कन्फ़्यूज !

दिशा पाटनी ने अपनी बहन की फ़ोटो पोस्ट की

गौरतलब है कि दिशा एक आर्मी फ़ैमिली से आती है । उनकी बहन खुशबू पाटनी भी पेशे से इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं । दिशा के फ़िल्मी करियर को लेकर कभी भी उनके परिवार में कोई विरोध नहीं है । दिशा ने अपने इंस्टा स्टोरी के साथ पोस्ट में भी शेयर की है ।

इस पोस्ट में दिशा की बहन खुशबू हू-ब-हू उनकी तरह नजर आ रही हैं। इस फोटो के जरिए दिशा ने इंस्टाग्राम पर फैन्स को अपनी बहन से मिलवाया है । दिशा की बहन खुशबू इस फ़ोटो में बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने न्यूट्रल पिंक कलर का लिप शेड लगाया है । दिशा ने खुशबू के इस फ़ोटो को बिना किसी कैप्शन के शेयर किया जिसे देखकर उनके फ़ैंस कन्फ़्यूज हो गए । बाद में साफ़ हुआ कि ये दिशा की बहन है ।

यह भी पढ़ें : Happy Birthday Disha Patani: अपने 'बिकिनी लव' और हॉटनैस से बर्थडे गर्ल दिशा पाटनी ने धड़काए लाखों दिल, ये रहा सबूत !

दिशा के फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो पिछली बार सलमान खान की फ़िल्म भारत में नजर आईं दिशा अब मोहित सूरी की रोमांटिक हॉरर फिल्म मलंग में नजर आने वाली हैं । इस फिल्म में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं ।

View this post on Instagram

❤️❤️

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on