24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता धर्मेंद्र इस दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन अपने पीछे छोड़ गए वो विरासत जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता । धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं, इस बात को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है लेकिन ये दर्द उनके अपनों से ज्यादा कोई महसूस नहीं कर पा रहा । धर्मेंद्र के निधन के करीब 3 दिन बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने पहला पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वो उनके लिए क्या थे । हेमा मालिनी ने अपने पति को इमोशनल ट्रीब्यूट देते हुए बताया कि उनके जाने का ये ख़ालीपन अब कभी नहीं भर सकता ।

धर्मेंद्र के लिए हेमा मालिनी का इमोशनल ट्रीब्यूट
हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “धरम जी, मेरे लिए वो बहुत कुछ थे। एक प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के लाड़ले पिता, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, हर मुश्किल घड़ी में मेरे लिए सबसे जरूरी इंसान- दरअसल, वो मेरे लिए सब कुछ थे । और हमेशा अच्छे-बुरे वक़्त में मेरे साथ रहे हैं। अपने सहज, मिलनसार व्यवहार से, और हमेशा सभी के प्रति स्नेह और रुचि दिखाते हुए, उन्होंने मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था । एक पब्लिक पर्सनेलिटी के रूप में, उनकी प्रतिभा, उनकी लोकप्रियता के बावजूद उनकी विनम्रता और उनकी सार्वभौमिक अपील ने उन्हें सभी दिग्गजों के बीच एक अद्वितीय प्रतीक के रूप में स्थापित किया। फिल्म उद्योग में उनकी स्थायी प्रसिद्धि और उपलब्धियां हमेशा रहेंगी। उनका जाना मेरी जिंदगी में ऐसा खालीपन छोड़ गया है जो कभी नहीं भर पाएगा । इतने सालों तक साथ रहने के बाद मैं बस यादों के सहारे जीने को मजबूर हो गई हूं । इन स्पेशल मोमेंट्स के सहारे मैं उन पलों को दोबारा से जी पाऊंगी ।”
Dharam ji❤️
He was many things to me. Loving Husband, adoring Father of our two girls, Esha & Ahaana, Friend, Philosopher, Guide, Poet, my ‘go to’ person in all times of need - in fact, he was everything to me! And always has been through good times and bad. He endeared himself… pic.twitter.com/WVyncqlxK5
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
इसी के साथ हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपनी कुछ पुरानी अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की है । ये तस्वीरें देख किसी भी आंखें इमोशन से भर आएं। उन्होंने दूसरी पोस्ट के कैप्शन में लिखा- “सालों का साथ, हमेशा रहेगा । तस्वीरों में हेमा और धर्मेंद्र के कई कैंडिड मोमेंट्स नजर आते हैं बेटियों संग भी उनकी तस्वीरें हैं ।”
Some memorable moments… pic.twitter.com/WMn5x6DsXr
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
Togetherness over the years - always there for us?❤️Some special moments.. pic.twitter.com/xM1ynk8eyl
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
Some lovely family moments… simply treasured photos❤️❤️ pic.twitter.com/ZqrxlQc23h
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
I know it is a surfeit of photos but these have not been published and my emotions are unfolding as I see these❤️ pic.twitter.com/OXPcVkyDj0
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी 1980 में हुई थी। दोनों ने एक साथ शोले, जुगनू, ड्रीमगर्ल, प्रतिज्ञा, आसपास, सीता गीता, चरस और राजा जानी जैसी फिल्मों में काम किया था।
















