*श्री भूपेंद्र पटेल की सरलता का एक और उदाहरण*

Grand State-Level Celebration of 'Janjatiya Gaurav Diwas' Held in Chhota Udaipur (1)

*रतनमहाल से गरबाडा जाते समय मुख्यमंत्री अचानक पिपरगोटा के आदिजाति किसान के घर पहुँचे*

*खेती-बाड़ी, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की आजीविका को लेकर संवेदनापूर्ण वार्तालाप किया*

*पिपरगोटा जैसे छोटे से आदिवासी गाँव में मुख्यमंत्री की मुलाकात से आदिवासियों में यह भाव जागा कि हमारे भूपेंद्र दादा हमारे घर आए*

Grand State-Level Celebration of 'Janjatiya Gaurav Diwas' Held in Chhota Udaipur (3)

*गांधीनगर, 19 नवंबर :* मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल आदिजाति क्षेत्र गरबाडा की यात्रा के दूसरे दिन एक साधारण आदिजाति किसान के घर अचानक ही जा पहुँचे।

 मुख्यमंत्री ने रतनमहाल प्रोजेक्ट का दौरा करने के बाद गरबाडा जाने के रूट में पड़ने वाले पिपरगोटा गाँव में अचानक ही अपनी कार रुकवा दी और इस छोटे से आदिवासी गाँव की कच्ची सड़कों पर चलते हुए मुख्यमंत्री आदिजाति किसान बकुलभाई वाखळा के घर पहुँचे।

Grand State-Level Celebration of 'Janjatiya Gaurav Diwas' Held in Chhota Udaipur (2)

 इतना ही नहीं; उन्होंने बकुलभाई और उनके परिवार के साथ मक्के की खेती तथा आजीविका के बारे में बातचीत कर जानकारी प्राप्त की। परिवार के बच्चे के साथ भी बड़े-बुजुर्गों जैसा वात्सल्य भाव रखते हुए मुख्यमंत्री ने उसकी पढ़ाई और स्कूल के बारे में बातचीत की।

 पिपरगोटा जैसे छोटे से गाँव के आदिवासी कस्बे में मुख्यमंत्री के आगमन और श्री भूपेंद्र पटेल की सहज एवं सरल शैली से आदिवासी परिवारों ने इस आत्मीय की अनुभूति की कि हमारे भूपेंद्र दादा हमारा हालचाल पूछने के लिए हमारे घर आए हैं।