जब से तनुश्री दत्ता ने 25 सितंबर को एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई उस घटना का जिक्र किया है, जो उनके साथ साल 2008 में उनकी फ़िल्म हॉर्न ओके प्लीज के दौरान हुई थी और जिसकी वजह से उन्हें भारत भी छोड़ना पड़ गया था, तब से इस खबर ने हड़कंप सा मचा दिया है । तनुश्री दत्ता ने #MeToo कैंपेन से प्रेरित होकर अपने साथ हुए यौन शोषण के बारें में खुलासा किया । तनुश्री दत्ता ने फ़िल्म हॉर्न ओके प्लीज के दौरान नाना पाटेकर और कॉरियोग्राफ़ गणेश आचार्य पर उनके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है । साथ ही तनुश्री ने नाना पाटेकर पर उनकी पॉलिटिकल पार्टी के गुंडों को भेजकर उनपर हमला कराने और उनकी कार तोड़ने का भी आरोप लगाया है ।

SHOCKING VIDEO:  तनुश्री दत्ता की कार पर 10 साल पहले ऐसे हुआ था हमला, ये देखकर रूह कांप जाएगी

10 साल पुराना है तनुश्री दत्ता की कार पर हुए हमले का ये वीडियो

हालांकि नाना पाटेकर और राकेश सारंग ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है । उन्होंने कहा कि उस वक्त ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था । जहां नाना पाटेकर से जुड़े लोग तनुश्री के आरोपों का खंडन कर रहे हैं वही अब एक 10 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी कार पर हमला किया जा रहा है ।

इस वीडियो में तनुश्री कार की बैकसीट पर बैठी हैं और किसी से फोन पर बात कर रही हैं । उनकी गाड़ी को मीडिया के अलावा कई लोगों ने घेर रखा है । कोई उनकी गाड़ी की हवा निकाल रहा है तो कोई कार के ऊपर खड़ा होकर कूद रहा है । कुछ ही देर बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर आती है और तनुश्री को वहां से बाहर निकालती है । सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है ।

तनुश्री ने नाना पाटेकर पर इंटीमेट होने का आरोप लगाया था

गौरतलब है कि, तनुश्री ने अपने इंटरव्यू में नाना पाटेकर पर उनके साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, ''2008 में फिल्‍म हॉर्न ओके प्‍लीज की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने मेरे साथ बदतमीजी की थी । वह मेरे साथ इंटीमेट सीन करना चाहते थे । उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे धक्‍का दिया । जबकि वो उस गाने का हिस्‍सा भी नहीं थे, लेकिन फ़िर भी मेरे साथ इंटीमेट होना चाहते थे । लेकिन मैने किसी तरह उनसे खुद को बचा लिया । क्योंकि वह राजनीतिक दल से ताल्लुक रखते थे इसलिए इसके बाद उन्होंने गुस्से में कुछ राजनीतिक दलों के लोगों को बुलाकर मेरी कार तुड़वा दी ।''

यह भी पढ़ें : नाना पाटेकर के बाद अब तनुश्री दत्ता ने एक निर्देशक पर उनके कपड़े उतरवाने का आरोप लगाया, लेकिन इरफ़ान खान-सुनील शेट्टी ने उन्हें बचा लिया

बताया जाता है कि इस घटना के बाद तनुश्री दत्ता ने एक एफआईआर भी दर्ज कराई थी और फिल्म मेकर्स ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी । हालांकि बाद में ऐसा लगा कि यह मामला सुलझ गया है और तनुश्री दत्ता ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर अमेरिका चले जाने का निर्णय लिया। हाल में तनुश्री दत्ता वापस इंडिया लौटीं और यह मुद्दा दोबारा गर्मा गया ।

यह भी पढ़ें : तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाया यौन उत्पीडन का आरोप, कहा-'मेरे साथ इंटीमेट होना चाहते थे नाना पाटेकर'