बायोपिक्स और ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म के इस ट्रेंड में कंगना रनौत भी भारतीय इतियास की वीर यौद्धा रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी को अपनी आगामी फ़िल्म, मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी के साथ बड़े पर्दे पर उतराने के लिए अब बिल्कुल तैयार है । कंगना रनौत इस फ़िल्म में रानी लक्ष्मीबाई के किरदार को अदा करती हुई दिखाई देंगी । चूंकि इस फ़िल्म की शूटिंग काफ़ी लंबे समय से चल रही है और इसके कई सीन को फ़िर से शूट भी किया गया लेकिन अब ये फ़िल्म बनकर तैयार है । इतना ही नहीं इस फ़िल्म की पहली झलक कल यानी गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को दिखाई देगी । इस बारें में कगंना रनौत बहुत उत्साहित हैं । कंगना ने कहा कि, ‘मणिकर्णिका’ प्रत्येक भारतीयों को गौरवान्वित करती है । मैं गांधी जयंती के विशेष अवसर पर सभी को टीजर दिखाने के लिए उत्साहित हूं ।''

वीर यौद्धा रानी लक्ष्मी बाई बनी कंगना रनौत
आज फ़िल्म के मेकर्स ने फ़िल्म में से कंगना के एक नए लुक को रिलीज किया है जिसमें कंगना लहुलुहान अवस्था में एक यौद्दा की तरह दिखाई दे रही है । युद्ध के मैदान में वीर यौद्धा की तरह दिखाई देती कंगना का ये सीन एक युद्ध का सीन है । इस फ़िल्म का टीजर कल यानी 2 अक्टूबर के दिन रिलीज किया जाएगा । आपको बता दें कि इससे पहले भी इस फ़िल्म से कंगना के कुछ लुक सामने आए हैं और सभी में कंगना ने अपने लुक से सभी को खासा प्रभावित किया है ।

बता दें कि मणिकर्णिका अब तक कई सारे विवादों में फ़ंसी रही है । कुछ दिन पहले इस फ़िल्म को लेकर खबर आई थी कि मेकर्स इस फ़िल्म के शूट हुए हि्स्सों से खुश नहीं है इसलिए इसके कुछ हिस्सों को फ़िर से शूट किया जाएगा लेकिन इसके लिए फ़िल्म के निर्देशक, कृष, जिन्होंने पूरी फ़िल्म को निर्देशित किया था, मौजूद नहीं थे क्योकि उनके पास उनकी अगली फ़िल्म के कमिटमेंट्स थे, इसलिए फ़िर इसकी कमान खुद कंगना ने संभाली । इसके बाद सोनू सूद ने बीच में ही फ़िल्म को छोड़ने का फ़ैसला किया । इन सबके चलते फ़िल्म ओवर बजट हो गई । हालांकि अब ये फ़िल्म बनकर पूरी तरह से तैयार है ।

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को नहीं चाहिए मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी के निर्देशन का क्रेडिट ?
बड़े पैमाने पर बनी ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म, मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और वीरता की कहानी है । कमल जैन के सहयोग से, जी स्टूडियोज द्दारा प्रोड्यूस्ड ये फ़िल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















