तनुश्री दत्ता ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा कर हड़कंप सा मचा दिया है । ब्यूटी क्वीन रह चुकी "आशिक बनाया आपने गर्ल' तनुश्री दत्ता ने कई फ़िल्मों में आइटम गर्ल बनकर भी सुर्खियां बटोरी थी । लेकिन साल 2008 में फ़िल्म हॉर्न ओके प्लीज के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फ़ैसला किया । लेकिन अब तनुश्री दत्ता ने हिम्मत जुटाते हुए #MeToo कैंपेन से प्रेरित होकर बॉलीवुड के ऐसे बड़े नामों का खुलासा किया है जिसने उनके साथ यौन शोषण किया और उन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री छोड़ने पर मजबूर कर दिया । तनुश्री ने नाना पाटेकर और कॉरियोग्राफ़ गणेश आचार्य पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है । और तनुश्री ने एक और खुलासा किया है जिसे सुनकर सभी हैरान है ।

नाना पाटेकर के बाद अब तनुश्री दत्ता ने एक निर्देशक पर उनके कपड़े उतरवाने का आरोप लगाया, लेकिन इरफ़ान खान-सुनील शेट्टी ने उन्हें बचा लिया

तनुश्री दत्ता को कपड़े उतारकर डांस करने के लिए कहा

तनुश्री मशहूर फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी आरोप लगाए हैं । विवेक अग्निहोत्री के बारें में तनु ने खुलासा किया कि विवेक ने उनसे कपड़े उतारकर डां करने के लिए कहा था । एक हालिया इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा कि साल 2005 में रिलीज हुई उनकी फिल्म चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट के डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि वह स्ट्रिप (कपड़े उतार कर) इरफान खान के सामने डां करें, ताकि उन्हें ऐक्टिंग करने में मदद हो सके । लेकिन इस मामले में इरफान खान और सुनील शेट्टी ने तनुश्री दत्ता का साथ दिया था ।

तनुश्री ने बताया, 'इरफान ने तुंरत अग्निहोत्री को रोका और भरोसा दिलाया कि वह बिना मेरे नाचे भी एक्टिंग कर सकते हैं ।' तनुश्री ने बताया कि सुनील शेट्टी भी वहां मौजूद थे और इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई और अग्निहोत्री से कहा कि अगर इस तरह के क्यू की जरूरत है तो वह दे सकते हैं । बता दें कि फिल्म इस फ़िल्म में तनुश्री के अलावा अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, इरफान खान और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे ।

तनु्श्री को बूब जॉब करवाने के लिए भी कहा

तनुश्री ने बताया कि कैसे उनकी सह-अभिनेत्रियों को जबरन बूब को बड़ा दिखाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए मजबूर किया जाता था । इसके अलाव अन्य सर्जरी करवाने के लिए भी मजबूर किया जाता था । तनु ने कबूल किया कि उन्होंने अपनी दांत की सर्जरी करवाई क्योंकि वह उसके लिए सजग थी, लेकिन इसके अलावा उन्होंने किसी भी तरह की सर्जरी नहीं करवाई ।

यह भी पढ़ें : तनुश्री दत्ता के यौन उत्पीडन के आरोपों के खिलाफ़ नाना पाटेकर के बचाव में सामने आए ये फ़िल्ममेकर

आपको बता दें कि यहां तनुश्री ने साल 2009 में रिलीज हुई फ़िल्म हॉर्न ओके प्लीज के दौरान घटित हुई घटना के बारें में बात कर रही है । इस दौरान फ़िल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी । हालांकि नाना पाटेकर ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और साफ़तौर पर कहा है कि, ''बदतमीजी से उस अभिनेत्री का क्या मतलब है उस वक्त सेट पर मेरे साथ 50 से 100 लोग थे यह कैसे हो सकता है । अभी वो इस मामले में देखेंगे की उन्हें इसपर कोई लीगल एक्शन लेना है या नहीं । यह सब समय बर्बाद करने वाली बातें हैं ।'