जैसा की हम सभी जानते हैं कि नमस्ते इंग्लैंड गर्ल परिणीति चोपड़ा अपनी मीमी दीदी, यानी प्रियंका चोपड़ा के कितने करीब है । वह अक्सर प्रियंका चोपड़ा के साथ देखी जाती है । जब प्रियंका अपने मंगेतर निक के साथ पहली बार मुंबई आईं थी तब परिणीति चोपड़ा लगातार उनके साथ रही थी । सभी साथ में गोवा भी घूमने गए थे । और इसी के कुछ हफ़्तों बाद अचानक प्रियंका ने निक जोनस के साथ अपने रिलेशन को एक नाम दे दिया और उनके साथ सगाई रचा ली ।

और अब बहुत जल्द ये दोनों शादी भी रचाने जा रहे है । निक से सगाई और शादी की नात बोलकर ही प्रियंका ने सलमान खान की फ़िल्म भारत को अचानक छोड़ने का फ़ैसला किया । लेकिन हम आपको बता दें कि प्रियंका की ये प्लानिंग कुछ भी अचानक नहीं थी निक के साथ प्रियंका के रिश्ते से लेकर उनकी सगाई तक की हर बात से परिणीति चोपड़ा जानकार थी ।

परिणीति चोपड़ा ने खोला प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की छुपी हुई लव स्टोरी का हर राज़

परिणीति चोपड़ा को इस बारें में सब कुछ पता था

हाल ही में परिणीति ने प्रियंका की सगाई से लेकर उनकी लव स्टोरी तक के हर राज से पर्दा हटाया । क्योंकि इस बारें में परिणीति को सबसे पहले पता था । क्योंकि इस बारें में प्रियंका ने सबसे पहले परिणीति को ही सब कुछ बताया था । इसके बाद ही प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा से परमिशन लेने के लिए निक के साथ भारत आई । परिणीति ने फ़िल्मफ़ेयर को दिए एक इंटरव्यू में इस बारें में हर राज से पर्दा हटाया है ।

परिणिती ने मैगजीन को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि, ''प्रियंका ने मुझे एक दिन कॉल किया और बताया कि वह निक के साथ इंडिया आ रही हैं । मैंने कहा मुझे इस बारे में सबकुछ बताओ । शुरुआत में मुझे बस इतना ही पता था कि उनकी (प्रियंका) लाइफ में कोई स्पेशल है, लेकिन जब उन्होंने कहा कि वह (निक) उनके साथ इंडिया आ रहीं तो मुझे समझ आ चुका था कि दोनों के बीच मामला कुछ तो सीरियस है और फिर मैं उनसे (निक) मिली ।'

यह बहुत ही खूबसूरत और भावुक पल था

निक के ग्रैंड प्रपोजल के बारें में बात करते हुए परिणीति ने बताया कि, ''जिस दिन यह हुआ, तो मुझे इस बारें में सबसे पहला कॉल आया था । लेकिन इससे पहले कि मैं उनकी कहानी का हिस्सा थी । जिस दिन निक ने उन्हें प्रपोज किया, उस दिन प्रियंका का जन्मदिन था । प्रियंका ने मुझे सुबह तीन बजे कॉल किया था । मुझे पता था कि वह उनके साथ छुट्टियां मना रही थी । मैंने उन्हें फ़ेस टाइम किया । तब उन्होंने मुझे निक द्दारा दी गई प्रपोजल रिंग दिखलाई और ये देखकर मैं तो बेहोश ही होने वाली थी । प्रियंका और निक दोनों ने ही मुझसे फ़ोन पर बात की थी । उन्होंने इस बारें में सबसे पहले मुझे बताया था । मैं फ़ोन पर ही रोने लगी थी । यह बहुत ही खूबसूरत और भावुक पल था ।''

यह भी पढ़ें :प्रियंका चोपड़ा की शादी में 'जीजू' निक जोनास के जूते चुराने की परिणीति चोपड़ा ने ऐसे की प्लानिंग !

गौरतलब है कि, परिणिती जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ अपनी आगामी फ़िल्म नमस्ते इंग्लैंड में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।