54 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने बुधवार 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया । इरफान पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे । विदेश में काफी वक्त तक न्यूइंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने के बाद मुंबई लौटे इरफान पेट की समस्या (Colon infection) से जूझ रहे थे जिसके चलते हाल ही में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था । इरफान खान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांसे ली । इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था । इरफान के आक्स्मिक निधन से पूरे बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है । बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने इरफ़ान खान को याद करते हुए नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजली दी । फ़िल्म बिल्लू बार्बर में एक साथ नजर आए शाहरुख खान और इरफान खान का एक दूसरे के साथ काफ़ी अच्छा बॉंड था ।

शाहरुख खान ने किया इरफान खान को याद
इरफ़ान के निधन से दुखी हुए शाहरुख ने अपने दोस्त को याद करते हुए लिखा, 'मेरे दोस्त... इंस्पिरेशन और हमारे समय के सबसे बेहतरीन ऐक्टर। अल्लाह आपकी आत्मा को शांति दे इरफान भाई... हम आपको याद करेंगे और यह भी कि आप हमारे जीवन का हिस्सा थे ।'
इरफ़ान की आंखों पर लिखी शायरी
यही नहीं शाहरुख ने इरफान की आंखों पर एक लाइन लिखी जिसकी पूरी दुनिया कायल है । किंगखान ने लिखा, 'पैमाना कहे है कोई, मैखाना कहे है दुनिया तेरी आंखों को भी, क्या क्या ना कहे है। लव यू ।' इरफ़ान के निधन से हर कोई दुखी है । सोशल मीडिया पर फैंस और सिलेब्स अपनी संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं ।
यह भी पढ़ें : मुंबई में हुआ इरफान खान का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में शामिल हो पाए चंद लोग
बॉलीवुड में इरफ़ान ने कई बेहतरीन फ़िल्में दी जिसमें शामिल हैं- मकबूल, द लंच बॉक्स, द नेमसेक, हासिल, पान सिंह तोमर, तलवार, पीकू, हिंदी मीडियम और अंग्रेजी मीडियम । अपनी डायलॉग डिलीवरी और आंखों से अभिनय करने की कला में माहिर इरफान के साथ काम करने वाले निर्देशक उनके बारे में कहते हैं कि उनके साथ काम करना किसी अच्छे दोस्त के साथ काम करने जैसा होता था । वह जिंदादिल किरदारों को जितनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारते थे उतनी ही खूबसूरती से मायूस किरदारों को भी जिंदा कर देते थे ।
यह भी पढ़ें : आंखे नम कर देगा इरफान खान का अपने फ़ैंस के लिए आखिरी मैसेज ''हैलो, भाईयो और बहनो, नमस्कार ! मैं इरफान''
















