Salman-Khan-4

ऐसा कई मर्तबा हुआ है जब सलमान खान ने अपनी फ़िल्मों में शर्ट उतारी है । हाल ही में सलमान खान, एक बार फ़िर शर्टलैस हुए, लेकिन किसी फ़िल्म में नहीं बल्कि, शाहरुख खान की हालिया रिलीज फ़िल्म डियर जिंदगी को प्रमोट करने के लिए ।

सलमान खान, जो एक तीर से दो शिकार करते हैं, एक बार फ़िर से शर्टलैस हो गए, लेकिन इस बार इसकी दो वजह रही, एक तो, 'मोटापा विरोधी दिवस' को बढ़ावा देना और दूसरा शाहरुख खान की फ़िल्म 'डियर जिंदगी' को प्रमोट करना । सलमान खान (प्रसिद्ध डॉ मुफ़्फ़ज़्ज़ल लकड़ावाला के साथ) ने एक फ़ोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया और लिखा, “Enjoy #DearZindagi @aliaa08 @iamsrk on anti-obesity day. #Indiafightsobesity @DrMuffi I am in! Are you? B wise 2 B healthy and wealthy”.

हाल ही में ये देखने में आ रहा है कि शाहरुख खान और सलमान खान एक दूसरे की फ़िल्म को प्रमोट कर रहे हैं । सलमान ने शाहरुख की फ़िल्म डियर जिंदगी को अपनी शर्ट उतार कर प्रमोट किया । जाहिरतौर पर सलमान खान किसी भी फ़िल्म के प्रचार के लिए एक शीर्षस्थ व्यक्ति हैं । अब हैरानी की बात ये है कि शाहरुख खान, सलमान के इस अहसान को कैसे चुकाएंगे।