Check out Shah Rukh Khan spends Thanksgiving with Aryan Khan

शाहरुख खान को एक सुपरस्टार के रूप में ही नहीं बल्कि एक 'फ़ैमिली मैन' के रूप में भी बखूबी जाना जाता है । जब भी उन्हें अपने व्यस्त शेड्यूल से टाइम मिलता है, वह अपने परिवार के साथ बेहतरीन पल बिताते हैं ।

शाहरुख खान का बड़ा बेटा आर्यन खान लंदन में पढाई कर रहा है । 'थैंक्सगिविंग' के मौके पर शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन के साथ क्वालिटी टाईम बिताया । शाहरुख ने अपने सोशल अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “वो ईसाइयों के पर्व थैंक्सगिविंग का शुक्रिया अदा करते हैं क्योंकि इस वजह से उन्हें बेटे के साथ समय बिताने का मौका मिला ।”

गौरतलब है कि, शाहरुख खान, गौरी शिंदे की हालिया रिलीज फ़िल्म डियर जिंदगी में नजर आए है । इसके बाद शाहरुख फ़िल्ममेकर राहुल ढोलकिया की आगामी फ़िल्म रईस के प्रमोशन की तैयारियों मेम जुटेंगे । यह फ़िल्म अगले साल 26,2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।