बॉलीवुड हंगामा लगातार 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बैटल ऑफ गलवान से जुड़ी एक्सक्लूसिव और रोमांचक खबरें अपने पाठकों तक पहुंचा रहा है। इस फिल्म में सलमान खान एक नेवर-बिफोर-सीन अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसका अंदाजा पहली झलक से ही लगाया जा चुका है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज़ डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इस महीने की शुरुआत में, हमने रिपोर्ट किया था कि मेकर्स जून रिलीज़ पर विचार कर रहे हैं। लेकिन अब, बॉलीवुड हंगामा को जानकारी मिली है कि सलमान खान रमज़ान ईद वाले स्लॉट पर भी नजर रखे हुए हैं।

SCOOP: सलमान खान की ईद 2026 पर आने की प्लानिंग ; 19 मार्च को टॉक्सिक और धमाल 4 से हो सकता है बैटल ऑफ गलवान का बॉक्स ऑफिस क्लैश

सलमान खान की ईद पर आने की प्लानिंग

एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “ये तो सब जानते हैं कि सलमान खान और ईद एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। पहले सलमान ने बैटल ऑफ गलवान को ईद यानी 19 मार्च 2026 पर न लाने का फैसला किया था, क्योंकि यह स्लॉट पहले ही टॉक्सिक (KGF स्टार यश) और मल्टी-स्टारर धमाल 4 ने ले लिया था। लेकिन अब सुपरस्टार इस आइडिया पर फिर विचार कर रहे हैं और देख रहे हैं कि क्या उनकी वार फिल्म इस पवित्र त्योहार पर रिलीज़ हो सकती है।”

सूत्र ने आगे बताया, “फिल्म की शूटिंग दिसंबर में पूरी हो जाएगी और इस तरह बैटल ऑफ गलवान  मार्च तक तैयार होगी। इसके अलावा, अगर फिल्म ईद रिलीज़ के रूप में घोषित होती है तो उनके फैन्स बेहद खुश होंगे । इसलिए ईद एक ऐसा डेट है जिसे सलमान खान गंभीरता से कंसिडर कर रहे हैं और जल्द ही इस पर फैसला लेने वाले हैं।”

अब देखने वाली बात यह होगी कि सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित 60वीं बर्थडे के मौके पर बैटल ऑफ गलवान  की रिलीज़ डेट अनाउंस करते हैं या उससे पहले । साथ ही यह भी दिलचस्प होगा कि सुपरस्टार के पारंपरिक ईद स्लॉट को वापस लेने पर टॉक्सिक  या धमाल 4 में से कौनसी फिल्म रास्ता बनाती है।

अगर बैटल ऑफ गलवान अगले साल 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है, तो यह सलमान खान की 17वीं ईद रिलीज़ होगी । इससे पहले उनकी 16 ईद रिलीज़ हो चुकी हैं जो हैं—जुड़वा (1997), क्योंकि (2005), जान-ए-मन (2006), वांटेड (2009), दबंग (2010), बॉडीगार्ड (2011), एक था टाइगर (2012), किक (2014), बजरंगी भाईजान (2015), सुल्तान (2016), ट्यूबलाइट (2017), रेस 3 (2018), राधे – योर मोस्ट वॉन्टेड भाई (2021), किसी का भाई किसी की जान (2023) और सिकंदर (2025)।