गदर 2 (2023) जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर फ़िल्म से अपना कमबैक करने वाले सनी देओल ने साल 2026 में फिर से बॉक्स ऑफिस पर छाने की तैयारी कर ली है । सनी देओल अपने नए साल (2026) की शुरुआत जहाँ बॉर्डर 2 से करेंगे फिर इसके बाद सिनेमाघरों में आएगी उनकी एक और एक्शन पैक्ड फ़िल्म गबरू, जिसका निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है और इसे विशाल राणा ने प्रोड्यूस किया है । गबरू एक इमोशनल ड्रामा है, और अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है फिल्म में सलमान खान का एक बेहद खूबसूरत कैमियो है।

EXCLUSIVE: सनी देओल की मार्च 2026 रिलीज गबरू में सलमान खान का एक्सटेंडेड कैमियो फ़िल्म की जान ; 28 साल बाद फिर स्क्रीन पर दिखेगी स्टार पावर

सनी देओल की फ़िल्म में सलमान खान का कैमियो

एक सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “फिल्म में एक ऐसे स्टार की ज़रूरत थी जिसके लिए सलमान खान बिल्कुल परफेक्ट थे। उन्हें अप्रोच किया गया और उन्होंने तुरंत इस किरदार से जुड़ने का फैसला किया। सलमान ने यह शूट एक साल से भी पहले चुपचाप पूरा कर लिया था और यह कैमियो फिल्म में शानदार तरीके से फिट बैठता है।”

सोर्स ने आगे बताया, “सलमान का कैमियो गबरू की जान है । यह प्यारा भी है, मज़ेदार भी और काफी इमोशनल टच भी रखता है। उनके कुल तीन सीन हैं, यानी यह एक एक्सटेंडेड स्पेशल अपीयरेंस है। खास बात ये भी है कि सलमान और सनी देओल की दोस्ती बहुत पुरानी है, लेकिन उन्होंने साथ काम केवल जीत (1996) में किया था। हीरोज (2008) में भी दोनों थे, लेकिन स्क्रीन शेयर नहीं किया। यही वजह भी रही कि सलमान ने गबरू के लिए तुरंत हामी भरी ।”

गबरू के अलावा सलमान खान का एक और स्पेशल रोल 2026 की पहली छमाही में दर्शकों को देखने मिलेगा। वे राजा शिवाजी में जीवा महाला का किरदार निभाते नज़र आएँगे जो छत्रपति शिवाजी महाराज (रितेश देशमुख) के सबसे भरोसेमंद योद्धाओं में से एक थे । राजा शिवाजी 1 मई 2026 को रिलीज होगी वहीं गबरू 13 मार्च 2026 को रिलीज होगी ।

इसके अलावा, 2026 के मध्य में सलमान खान अपनी लीड रोल वाली बहुप्रतीक्षित युद्ध-आधारित फिल्म बैटल ऑफ गलवान में भी नजर आएंगे।