
अपनी निजी जिंदगी को सबसे छुपाकर रखने वाली और सोशल मीडिया से कोसों दूर रहने वाली बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ़ इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव नजर आ रही हैं । एक वो समय था जब कैट, मीडिया से मिलने और सोशल मीडिया पर आने से कतराती थीं क्योंकि वह अपने निजी जीवन को सबके सामने नहीं रखना चाहती थी, और एक आज का दिन है जब कैट लगातार अपने हर एक्टिविटी से अपने प्रशंसकों को रुबरु कराती हैं । यहां तक की अब कैट को बिकिनी पोज वाली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर दिखाने में भी कोई झिझक नहीं होती है ।
दरअसल कैटरीना इनदिनों मालदीव में हैं और फेमस डिजायनर मनीष मल्होत्रा के साथ एक फैशन मैग्जीन के लिए फोटोशूट कर रही हैं । इसी दौरान कैटरीना कैफ़ दिग्गज फ़ैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ काले रंग के बॉडीसूट में नजर आईं । इस फ़ोटोग्राफ़ में, जिसे मनीष मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है और इस फ़ोटो को मालदीव में खींचा गया था, मनीष बेहद खूबसूरत लग रहीं कैटरीना कैफ़ के साथ नजर आ रहे हैं । फ़ोटो पोस्ट करते हुए मनीष ने लिखा, लंबी शूटिंग के बाद मस्ती का वक्त “#NightAfterLongShoot #FunTimes #Posers in #maldives @bazaarbridein with the very #gorgeous #katrinakaif here in #manishmalhotralabel #singnature #threadwotk #cape #manishmalhotraworld #timeless @mmalhotraworld @bazaarbridein @nupurmehta18”.
हार्पर बाजार के लिए शूट के बाद कैटरीना कैफ़ ने अपने फ़ेसबुक पेज पर एक वीडियो भी अपलोड किया जिसमें वह अपने प्रशंसकों को बता रही हैं कि उन्हें यहां कितना मजा आ रहा है ।
















