प्रतीक गांधी जिस किसी भी किरदार को करते हैं उसे इतनी शिद्दत से निभाते हैं की वो स्क्रीन पर देखने के बावजूद रियल लगने लगता है । फिर चाहे वो स्कैम 1992 हो या अग्नि में फ़ायरफ़ाइटर का किरदार प्ले करना, प्रतीक ने अपनी एक्टिंग से कभी भी निराश नहीं किया है । अग्नि में फ़ायरफ़ाइटर के किरदार को कन्वेंसिंग बनाने वाले प्रतीक गांधी ने बॉलीवुड हंगामा हिंदी के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में इच्छा जताई कि, स्क्रीन पर उन सफ़ाई कर्मचारियों की रियल लाइफ पर भी कुछ शो या फ़िल्म बननी चाहिए क्योंकि वो किस स्थिति से गुजरते हैं, क्या सोचते हैं इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है ।

“सफ़ाई कर्मचारियों की रियल लाइफ पर भी शो बनना चाहिए ; वो किस स्थिति से गुजरते हैं हर दिन, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है” – अग्नि स्टार प्रतीक गांधी

सफ़ाई कर्मचारियों की रियल लाइफ पर भी शो बनना चाहिए- प्रतीक गांधी

जब प्रतीक गांधी से पूछा गया कि, क्या फ़ायरफ़ाइटर्स की और भी ऐसी अनटोल्ड स्टोरी है जिसे बताया जाना चाहिए ? इसके जवाब में प्रतीक गांधी ने कहा, “ऐसी तो बहुत सारी कहानियाँ है हमारे आस-पास जिन्हें दिखाने की जरूरत है । बहुत सारी चीजें ऐसी है, जो लोगों तक पहुँचानी चाहिए । ऐसा ही एक डिपार्टमेंट हैं जो हमने आस-पास रोज देखते हैं । लेकिन उनकी लाइफ़ को या उनके नज़रिए को कभी किसी ने डिटेल में जाना ही नहीं है । वो है, हमारे सफ़ाई कर्मचारी जो अपने देश में इतना काम करते हैं जिसका अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है । तो मुझे लगता है की ये ऐसी बात है जो लोगों तो पहुँचानी चाहिए ।”

ये कहना ग़लत नहीं होगा की स्कैम 1992 ने प्रतीक गांधी के करियर को नेक्स्ट लेवल पर पहुँचा दिया है । साथ ही OTT प्लेटरफ़ॉर्म सोनी लिव की व्यूरशिप भी बढ़ा दी । इस पर रिएक्ट करते हुए प्रतीक गांधी ने कहा, “ये सुनने में बहुत अच्छा लगता है। मैं तो ये समझता हूँ कि मेरी वजह से सोनी लिव या सोनी लिव की वजह से मैं पॉपुलर हुआ ये तो विन विन सिच्यूशन थी । लेकिन ये सुनकर अच्छा लगता है की कोई शो, ऐसा बन जाता है कि जो बहुत सारी ज़िंदगी बदल कर रख देता है ।”