पिछले नौ सालों में ओटीटी पर कई वेब सीरीज़ आईं, लेकिन बहुत कम शो ऐसे बने जिन्होंने सच में कल्ट फॉलोइंग बनाई । मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन उन्हीं चुनिंदा नामों में से एक है।
पहला सीज़न 20 सितंबर 2019 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर बिना किसी बड़े प्रचार के आया था, लेकिन कुछ ही दिनों में यह देशभर में सनसनी बन गया। फिर आया सीज़न 2- 4 जुलाई 2021 को और इसे भी दर्शकों ने उतना ही प्यार दिया। और अब द फैमिली मैन सीज़न 3, आ रहा है 21 नवंबर को और उम्मीद है कि यह साल की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ में से एक साबित होगी। इसी बीच, बॉलीवुड हंगामा को शो से जुड़ी एक बड़ी सरप्राइज़ इनसाइड जानकारी मिली है।

EXCLUSIVE: द फैमिली मैन सीजन 3 में फर्जी का सरप्राइज क्रॉसओवर ; मनोज बाजपेयी के साथ विजय सेतुपति की केमिस्ट्री बनेगी शो की हाईलाइट  

द फैमिली मैन सीज़न 3 में फर्जी का क्रॉसओवर

एक सोर्स ने बताया, “विजय सेतुपति का सीज़न 3 में स्पेशल अपीयरेंस है। वह फर्ज़ी (2023) वाले अपने किरदार माइकल वेदनायगम के रूप में नज़र आएंगे । उनकी स्क्रीन टाइम सिर्फ़ कुछ ही मिनटों की है, लेकिन यह कैमियो बेहद एंटरटेनिंग और प्लॉट के लिए बेहद अहम है। मनोज बाजपेयी के किरदार श्रीकांत तिवारी के साथ उनकी कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आएगी ।”

राज–डीके द्वारा बनाई गई दोनों सीरीज़ द फैमिली मैन और फर्ज़ी एक ही स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म (Amazon Prime Video) पर आती हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों शो का क्रॉसओवर पहले ही शुरू हो चुका था । फर्ज़ी में चेल्लम सर (उदय महेश) की उपस्थिति और श्रीकांत तिवारी की वॉइसओवर कई फैंस को लगा कि माइकल सिर्फ़ वॉइसओवर में आएंगे, लेकिन मेकर्स ने इस बार उन्हें पूरे किरदार के साथ शामिल कर एक बड़ा सरप्राइज़ दे दिया है।

भारतीय फिल्मों में क्रॉसओवर आम हैं, लेकिन ओटीटी पर द फैमिली मैन x फर्ज़ी जैसा यूनिवर्स आज भी एकमात्र ठोस उदाहरण है। विजय सेतुपति के श्रीकांत तिवारी की दुनिया में कदम रखने के साथ, यह राज–डीके स्पाई यूनिवर्स आने वाले वर्षों में और भी बड़ा और दिलचस्प होने वाला है।