रणवीर सिंह के जन्मदिन (6 जुलाई) पर फिल्म धुरंधर का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया गया था, जिसने इंडस्ट्री, ट्रेड और फैन्स के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ बना दिया। अब मेकर्स दिवाली के मौके पर फिल्म का अगला एसेट लॉन्च करने जा रहे हैं। मेकर्स का मानना है कि इससे रणवीर सिंह की धुरंधर का क्रेज नेक्स्ट लेवल पर चला जाएगा ।

थामा के साथ आ सकता है धुरंधर का नया प्रोमो
फ़िल्म से जुड़े क़रीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “पहले लुक में गाने ‘जोगी’ यानी ‘ना दे दिल परदेसी नू’ का एक वर्ज़न दिखाया गया था। अगले एसेट में इस गाने का एक और रीक्रिएटेड वर्ज़न होगा। लेकिन यह ज्यादा फास्ट-पेस्ड होगा और विज़ुअल्स भी उसी हिसाब से कट किए गए हैं।”
सूत्र ने आगे बताया कि, “जहां पहले लुक प्रोमो ने धुरंधर की दुनिया की एक झलक दी थी। दिवाली एसेट में इस दुनिया और किरदारों की थोड़ी और झलक मिलेगी । हालांकि, इस बार भी कोई डायलॉग नहीं होंगे। मेकर्स का आइडिया साफ है, पहले लुक से बने मोमेंटम को और मजबूत करना, लेकिन साथ ही फिल्म के बारे में ज्यादा खुलासा न करना।”
सूत्र ने आगे बताया कि, “दिवाली प्रोमो का फोकस रणवीर सिंह और उनके मासी, पहले कभी न देखे गए अवतार पर होगा। बाकी कलाकारों- संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल को भी प्राथमिकता दी जाएगी। मेकर्स फिल्म के आउटपुट से बेहद खुश हैं और दर्शकों को झलक दिखाने का इंतजार नहीं कर पा रहे। साथ ही, इंडस्ट्री के एक हिस्से में जो कयास लगाए जा रहे थे, उनके विपरीत, धुरंधर 5 दिसंबर को ही रिलीज़ होगी। अभी तक प्लान में कोई बदलाव नहीं है और पोस्ट-प्रोडक्शन पूरे जोर-शोर से चल रहा है।”
एक ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया कि दिवाली पर रिलीज़ हो रहा यह प्रोमो इतना सिनेमैटिक है कि इसे बड़े पर्दे पर दिखाना जरूरी है। यही वजह है कि मेकर्स कोशिश कर रहे हैं कि इसे दिनेश विजन की फिल्म थामा के प्रिंट्स से अटैच किया जाए। अगर ऐसा नहीं हो पाया तो सिनेमाघरों से अनुरोध किया जाएगा कि वे फिल्म शुरू होने से पहले इस एसेट को चलाएं।
इस तरह, दिवाली पर दर्शकों को मिलेगा धुरंधर का एक और बड़ा सरप्राइज़, जो फिल्म की रिलीज़ तक उत्सुकता बनाए रखेगा।
















