अभिनेता और निर्देशक मोहनलाल ने हाल ही में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म बारोज़ का हिंदी ट्रेलर मुंबई में आयोजित एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया। ट्रेलर दर्शकों को बारोज़ की जादुई फैंटेसी दुनिया में ले जाता है, जो शानदार 3D विज़ुअल्स से भरपूर है।

शान की आवाज में मोहनलाल की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म बारोज़ का पहला गाना रिलीज हुआ

बारोज़ का पहला गाना रिलीज हुआ

अब फिल्म के निर्माताओं ने इज़ाबेला नामक एक सोल-सोथिंग (दिल को छू लेने वाला) गाना रिलीज़ किया है, जिसने अपनी मनमोहक धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस गाने को शान ने गाया है, इसे लिडियन नधास्वरम ने कंपोज़, अरेंज और प्रोग्राम किया है, और इसके बोल रुना रिज़वी सिवमणि ने लिखे हैं।

बारोज़ एक ऐसी कहानी है, जहां अतीत और वर्तमान आपस में जुड़ते हैं, और दोस्ती और वफादारी का जादू प्राचीन शापों को तोड़ने की कुंजी बनता है। इस फिल्म में महान अभिनेता मोहनलाल के साथ मायो राव वेस्ट और जून विग नजर आएंगे। संतोष सिवन की बेमिसाल सिनेमैटोग्राफी के साथ, बारोज़ एक विज़ुअल एक्स्ट्रावगांज़ा का वादा करता है।

आशीर्वाद सिनेमा द्वारा निर्मित और नॉर्थ मार्केट में पेन स्टूडियोज़ द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की गई यह 3D ग्लोबल फिल्म इस क्रिसमस हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में वर्ल्डवाइड रिलीज़ के लिए तैयार है। हिंदी में यह फिल्म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।