अजय देवगन अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं चाहे कॉमेडी हो, रोमांस, थ्रिलर, इंटेंस ड्रामा या फिर दमदार एक्शन। खासकर एक्शन के मामले में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि अजय देवगन की आने वाली एक्शन-एडवेंचर फिल्म, फिलहाल रेंजर (वर्किंग टाइटल), फैंस में भारी उत्साह पैदा कर रही है। फिल्म में संजय दत्त और तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी, जिससे प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

अजय देवगन की एक्शन में वापसी
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सूत्र ने बताया, “अजय देवगन–संजय दत्त–तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म की रिलीज डेट लॉक कर दी गई है। यह एक खाली शुक्रवार है, जो बॉक्स ऑफिस के लिहाज से फायदेमंद माना जाता है। चूंकि फिल्म पूरी तरह एंटरटेनर है, टीम को लगा कि यह तारीख सबसे बेहतर है।”
पिछले कुछ सालों में दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज़ हुई फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 2023 में एनिमल, 2024 में पुष्पा 2 और इस साल रणवीर सिंह की धुरंधर सभी ने रिलीज़ से पहले ही भारी चर्चा बटोरी।
सूत्र ने आगे बताया, “फिल्म को लेकर टीम बेहद उत्साहित है। यह अजय देवगन की हार्डकोर एक्शन में भव्य वापसी है। साथ ही, पहली बार वे संजय दत्त के साथ फुल-फ्लेज्ड एक्शन एंटरटेनर में आमने-सामने नज़र आएंगे। तमन्ना भाटिया की भूमिका भी काफी अहम और दिलचस्प है, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज साबित होगी।”
सूत्र ने यह भी स्पष्ट किया कि रेंजर सिर्फ एक वर्किंग टाइटल है, और अंतिम नाम बाद में तय किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन मिशन मंगल के निर्देशक जगन शक्ति कर रहे हैं। इसे अजय देवगन, लव रंजन, अंकुर गर्ग और आनंद पंडित मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
















