वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रॉम-कॉम फ़िल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी अपनी रिलीज से बस कुछ ही घंटे दूर है ऐसे में मेकर्स ने फ़िल्म की सेंसर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है । फ़िल्म के ट्रेलर से लेकर गानों तक ने पहले ही फ़िल्म के लिए माहौल सेट कर दिया है नतीजन फ़िल्म की एडवांस बुकिंग को शानदार रिस्पांस मिल रहा है । इसी बीच बॉलीवुड हंगामा को सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की सेंसर रिपोर्ट को लेकर अंदर की जानकारी मिली है जिसके मुताबिक़ फ़िल्म को दो मामूली कट्स के साथ सर्टिफिकेशन दिया गया है ।

EXCLUSIVE: वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को CBFC ने दो मामूली कट्स के साथ किया पास ; 60% कम किया लिप-लॉक सीन

 

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को U/A 13+ सर्टिफ़िकेट मिला

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) ने फ़िल्म को सिर्फ़ दो मामूली कट्स के साथ पास किया है। पहला, ‘guard’ शब्द को म्यूट कर दिया गया है। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह उस सीन का हिस्सा है जहाँ वरुण धवन का किरदार एक अपमानजनक शब्द कहता है और फिर दावा करता है कि उसने तो ‘guard’ कहा था। दूसरा, लिप-लॉक विज़ुअल्स को 60% तक कम कर दिया गया है। इसके अलावा, फ़िल्म में एंटी-अल्कोहल स्टैटिक डिस्क्लेमर जोड़ा गया है।

इन बदलावों के बाद फ़िल्म को U/A 13+ सर्टिफ़िकेट मिला। सर्टिफ़िकेट के अनुसार फ़िल्म की लंबाई 135.45 मिनट (2 घंटे, 15 मिनट, 45 सेकंड) है।

मेकर्स ने भी फ़िल्म के प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है । हाल ही में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के टिकट ख़रीदने पर फैंस को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के वेडिंग आउटफिट को जीतने का मौका दिया है ।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का वर्ल्डवाइड रिलीज़ 2 अक्टूबर को होगी । फ़िल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय और अभिनव शर्मा नज़र आएंगे। फ़िल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और यह करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और शशांक की मेंटॉर डिसाइपल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है।

15 सितंबर को मुंबई में फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ । इस मौके पर पूरी टीम मौजूद थी, बस सान्या मल्होत्रा नज़र नहीं आईं। जब होस्ट ने उनके बारे में पूछा तो वरुण धवन ने हंसते हुए कहा, “सान्या हमारी टीम का बहुत अहम हिस्सा हैं। सबसे अच्छे बाल उनके ही हैं! हमने उनका कटआउट मंगवाया है ताकि उनकी कमी महसूस न हो।” कटआउट जैसे ही स्टेज पर आया तो मनीष पॉल ने अपने अंदाज़ में सबको गुदगुदा दिया,
“पहली बार सान्या सबसे जल्दी तैयार भी हो गईं क्योंकि बाल, मेकअप कुछ नहीं करना पड़ा! वैसे भी, वो आ ही गई हैं।”