Arjun-Kapoor

पिछली बार 'की एंड का' में नजर आए अर्जुन कपूर इन दिनों अनीस बज्मी की आगामी फ़िल्म मुबारका की तौयारियों में जुटे हुए हैं । इस कॉंमेडी फ़िल्म में अर्जुन डबल रोल में नजर आएंगे ।

चूंकि अर्जुन कपूर इस फ़िल्म में डबल रोल में नजर आएंगे, उनके एक किरदार का नाम होगा चरणवीर और दूसरे किरदार का नाम होगा करणवीर सिंह । हाल ही में अर्जुन ने अपने दोनों किरदारों की पहली झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की । तस्वीर के मुताबिक, अर्जुन फ़िल्म फ़िल्म में एक सिख किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे । गौरतलब है कि अर्जुन पहली बार सिख किरदार में नजर आएंगे । इसलिए हमने सुना है कि इसके लिए अर्जुन ने शूटिंग शुरू होने से पहले गहन तैयारी की है । अभी दो दिन पहले ही अर्जुन के साथ चंडीगढ़ में मुबारका की शूटिंग शुरू हुई है, मुर्हुत डे पर ही उनका पहला शूट था ।

पहले हमने आपको बताया था कि, ऐसा पहली बार होगा जब अर्जुन कपूर किसी फ़िल्म में अपने चाचा, अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे । चाचा-भतीजा के लिए एक साथ इस फ़िल्म को करना बहुत ही भावुक पल था । फ़िल्म का फ़र्स्ट सीन एक शादी का सीन है, सर्वोत्कृष्ट 'बैंड बाजा बारात' स्टाइल में और अभिभूत अर्जुन ही इसकी एक तस्वीर शेयर की ।

मुबारका फ़िल्म भारी-भरकम भारतीय शादी की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है । इस फ़िल्म की शूटिंग ज्यादातर चंडीगढ़ और लंदन में की जाएगी । सिने1 स्टूडियो और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शसं द्दारा प्रोड्यूस इस फ़िल्म में इलियाना डी'क्रूज़ और अथिया शेट्टी मुख्य हीरोइन के रूप में नजर आएंगी ।