
पिछले कुछ वर्षों में, बॉलीवुड के हर कलाकार ने अपना मेक ओवर किया है और फ़िल्मों में अपने रोल की मांग के अनुसार अपनी कायापलट की है । इस कड़ी में सलमान खान भी पीछे नहीं है, सलमान खान ने एक फ़िल्म के लिए अपने बाल तक मुंडवा दिए थे, जी हां यदि यकीन न हो तो इस तस्वीर को देखिए जिसमें सलमान खान गंजे नजर आ रहे हैं ।
ये उस वक्त की तस्वीर है जब सलमान खान निर्देशक सतीश कौशिक की फ़िल्म तेरे नाम की शूटिंग कर रहे थे और कहानी की मांग के अनुसार उन्हें गंजा होना पड़ा था । लेकिन दिलचस्प बात ये है कि सलमान ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका सबसे बड़ा डर गंजा होना था । लेकिन सलमान ने अपने डर पर काबू करते हुए ये भी कर दिखाया । इस तस्वीर का दूसरा पहलू यह है कि इस तस्वीर को निखिल द्दिवेदी ने पोस्ट किया है जो बीच में नजर आ रहे हैं और तीसरे नंबर पर हैं ह्रितिक रोशन, जो अपने वर्तमान लुक से बिल्कुल अलग लग रहे हैं ।
















