
हमने आपको ये पहले ही बता दिया था कि सनी लियोन सलमान खान के भाई अरबाज खान और आर्य बब्बर के साथ एक फ़िल्म कर रही हैं और उस फ़िल्म का नाम है तेरा इंतज़ार । आज हम आपके लिए लाए हैं फ़िल्म तेरा इंतज़ार के सेट से शूटिंग के पहले दिन की तस्वीर जिसमें सनी लियोन और अरबाज खान एक साथ काफ़ी हॉट लग रहे हैं ।
सनी लियोन ने खुद इस तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है और ट्विट किया है , "Such a nice photo from the 1st day of Our film Tera Intezaar with @arbaazkhanofficial". इसी बीच अरबाज खान ने इसी फ़ोटो पर ट्विट कर लिखा, "Looking ahead ... On location with @sunnyleone #teraintezaar".
अरबाज खान, आर्य बब्बर और सनी लियोन के अलावा फ़िल्म तेरा इंतज़ार में सलिल अंकोला भी नजर आएंगे । इस फ़िल्म से राजीव वालिया बतौर निर्देशक अपने बॉलिवुड करियर की शुरूआत कर रहे हैं ।
















