
जॉन अब्राहिम, जो हालिया रिलीज फ़िल्म ढिशूम में नजर आए थे, जीक्यू मैगज़ीन के अगस्त माह के अंक के कवर पेज की शोभा बने हैं । किलर बॉडी और लुक के लिए जाने जाने वाले जॉन कवर पेज पर छा गए हैं और कवर पेज पर उनकी शैली काफ़ी सरल और लुभावनी लग रही है ।
जॉन अब्राहिम ने अपने प्रशंसकों के लिए इस मैगज़ीन कवर पेज को सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, "My GQ cover out in August !!! Good reading guys :)." समुद्र की एक लुभावनी बैकग्राउंड वाली इस तस्वीर में जॉन कैजुअल ब्लैक टीशर्ट के साथ धारीदार पैंट में कमाल के लग रहे हैं । जीक्यू मैगजीन के निर्देशक विजेंद्र भारद्दाज ने उन्हें ये स्टाइल दिया है ।
फ़िल्मों की बात करें तो, जॉन अब्राहिम बहुत जल्द अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म फ़ोर्स 2 में सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर भसीन के साथ नजर आएंगे ।
















