जोया अख्तर इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव की रिलीज की तैयारी में जुटी हुईं हैं । लेकिन हाल ही जब जोया अख्तर से पूछा गया कि कि अगर उन्हें किसी एक फिल्म का निर्देशन करने का मौका मिलता, तो वह कौन सी होती ? इसके जवाब में उन्होंने शाहरुख खान की इस ब्लॉकबस्टर फ़िल्म का नाम लिया ।

शाहरुख खान की इस ब्लॉकबस्टर फ़िल्म को डायरेक्ट करना चाहेंगी जोया अख्तर

शाहरुख खान की जवान

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा का पॉडकास्ट गेम चेंजर्स के रैपिड फायर राउंड में कोमल नाहटा ने जब जोया से पूछा कि अगर उन्हें पठान और जवान में से किसी एक फिल्म को डायरेक्ट करने का मौका मिलता, तो वह किसे चुनतीं ?

इसके जवाब में जोया ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया – “जवान”।

गौरतलब है कि 2023 में शाहरुख खान की पठान और जवान दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और दर्शकों व आलोचकों से भरपूर सराहना भी हासिल की।