जब से आशुतोष राणा की फ़िल्म कौशलजीज़ वर्सेस कौशल का JioHotstar पर प्रीमियर हुआ है, तब से यहा फ़िल्म दर्शक और आलोचक दोनों ही इसकी अनोखी कहानी और रिश्तों की गहराइयों को खूबसूरती से संतुलित करने के साथ-साथ इसके हल्के-फुल्के अंदाज़ की तारीफ कर रहे हैं। आशुतोष राणा भी फ़िल्म को मिल रहे इस प्यार से बेहद खुश हैं ।

कौशलजीज़ वर्सेस कौशल को मिले प्यार पर आशुतोष राणा ने ख़ुशी जताई
फिल्म को इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए आशुतोष राणा ने कहा, “हमारी टीम शानदार थी। अपने करियर में मैंने देखा है कि जब भी मैंने किसी महिला निर्देशक के साथ काम किया है, वो फिल्में कुछ खास रही हैं। चाहे वो दुश्मन (तनुजा चंद्रा) हो या संघर्ष (तनुजा चंद्रा), और अब कौशलजीज़ वर्सेस कौशल सीमा देसाई के साथ। मुझे लगता है कि मेरी माँ, मेरी पत्नी और मेरी महिला निर्देशक, ये सभी मेरे करियर में अहम भूमिका निभाते आए हैं ।”
कौशलजीज़ वर्सेस कौशल 27 वर्षीय युग कौशल की कहानी है, जो अपने छोटे शहर कन्नौज को छोड़कर दिल्ली शिफ्ट होता है। इस फिल्म में शीबा चड्ढा, पवैल गुलाटी, ईशा तलवार के साथ-साथ दीक्षा जोशी, ग्रूशा कपूर, बृजेंद्र काला और आशीष चौधरी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सीम देसाई द्वारा निर्देशित और ज्योति देशपांडे, उमेश शुक्ला, आशीष वाघ और पराग देसाई द्वारा निर्मित यह फिल्म जियो स्टूडियोज, मेरी गो राउंड स्टूडियोज और मुंबई टॉकीज़ के बैनर तले बनी है और फिलहाल JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है ।
















