ज़ोया अख्तर, रीमा कागती और तायरा मलानी ने ऑस्कर विजेता HHMI टैंगल्ड बैंक स्टूडियोज के साथ मिलकर टर्टल वॉकर बनाया है, जिसे दुनिया भर के फिल्म महोत्सवों में शानदार प्रतिक्रिया मिली है और दर्शकों ने इसे अत्यधिक सराहा है। बहुप्रतीक्षित पर्यावरण पर आधारित यह डॉक्यूमेंट्री 4 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले ऑल लिविंग थिंग्स एनवायरनमेंटल फिल्म फेस्टिवल (ALT EFF) का उद्घाटन फिल्म के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। ALT EFF भारत का प्रमुख पर्यावरण केंद्रित फिल्म महोत्सव माना जाता है, जो विभिन्न आवाज़ों और प्रभावशाली कहानियों को एक साथ लाकर जलवायु के प्रति जागरूकता और कार्रवाई को प्रेरित करता है।

अवॉर्ड विनिंग टर्टल वॉकर
2024 में डॉक NYC में विश्व प्रीमियर के बाद, टर्टल वॉकर को विश्वभर के कई प्रतिष्ठित मंचों पर प्रदर्शित किया गया है। तायरा मलानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म समुद्री कछुओं के संरक्षण में अपना जीवन समर्पित करने वाले भारतीय पर्यावरण प्रेमी सतीश भास्कर की कहानी बताती है। 1970 के दशक के उत्तरार्ध में सतीश भास्कर ने भारत के तटीय इलाकों की यात्रा की और समुद्री कछुओं के साथ रहकर उनके रहस्यों को समझने तथा उन्हें विलुप्त होने से बचाने का प्रयास किया। यह फिल्म अद्भुत दृश्यों और गहन मानवीय भावनाओं के माध्यम से बदलती दुनिया में समुद्री जीवन के सामने खड़ी चुनौतियों को उजागर करती है।
निर्देशक तायरा मलानी ने कहा, “हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि इस वर्ष ALT EFF की शुरुआत टर्टल वॉकर से हो रही है। सतीश भास्कर की कहानी ने मेरे भीतर समुद्री जीवन के प्रति गहरा सम्मान और आशा की नई भावना जगाई है, खासकर उस समय जब इसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी।”
महोत्सव के निदेशक कुनाल खन्ना ने कहा, “हमें गर्व है कि टर्टल वॉकर इस वर्ष के ALT EFF का उद्घाटन करेगी। सतीश भास्कर की कहानी केवल संरक्षण की नहीं है, बल्कि समर्पण, विनम्रता और एक व्यक्ति द्वारा पर्यावरणीय इतिहास को बदल देने की शक्ति की कहानी है। यह फिल्म ALT EFF के मूल उद्देश्य को साकार करती है ऐसी कहानियाँ प्रस्तुत करना जो हमें प्रकृति से फिर जोड़ती हैं और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करती हैं।”
निर्माता ज़ोया अख्तर ने कहा, “टर्टल वॉकर एक ऐसे व्यक्ति के शांत और प्रेरणादायक साहस को समर्पित है। सतीश भास्कर की यात्रा हमें याद दिलाती है कि इस धरती पर हर जीव कितना मूल्यवान है। हमें खुशी है कि यह फिल्म ALT EFF में प्रदर्शित हो रही है एक ऐसा मंच जो पर्यावरण और वन्य जीवन के समर्थन में कार्य करता है।”
निर्माता रीमा कागती ने जोड़ा, “यह फिल्म प्रकृति की कोमलता और उसकी अद्भुत दृढ़ता दोनों को दिखाती है। यह कहानी अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुँचना चाहिए। ALT EFF इस भारतीय जड़ वाली कहानी को साझा करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच है, और हमें गर्व है कि यह इस वर्ष की उद्घाटन फिल्म है।”
अपने मनमोहक दृश्यों, भावनात्मक कहानी और गहन पर्यावरणीय संदेश के साथ, टर्टल वॉकर इस वर्ष के फिल्म महोत्सव की शुरुआत एक प्रेरणादायक दिशा में करेगी, यह दिखाते हुए कि सिनेमा किस तरह जागरूकता और बदलाव का सशक्त माध्यम बन सकता है।
















