हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ इन दिनों भारत आए हुए हैं । बीते हफ़्ते द मैन इन ब्लैक स्टार विल स्मिथ ने दिल्ली में आयोजित हिंदुस्तान टाइम्स सम्मिट में शिरकत की जहां उन्होंने ने भारतीय सिनेमा के साथ-साथ पश्चिमी सिनेमा के बारे में चर्चा की साथ ही उन्होंने एक रैपर से फ़िल्म स्टार बनाने की अपनी जर्नी के बारें में भी बात की । इस सम्मिट को फ़रहान अख्तर द्दारा होस्ट किया गया था । और इस समारोह के बाद विल स्मिथ सीधे मुंबई आए और यहां आकर बॉलीवुड स्टार्स के साथ मुलाकात की । मुंबई में रणवीर सिंह और करण जौहर से मिलने के बाद विल करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2, के सेट पर भी पहुंचे ।

क्या हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ का स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के सेट पर जाना इत्तेफ़ाक है या इसके पीछे कोई और बात है…

विल स्मिथ ने स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2, के सेट पर की मस्ती

रविवार के दिन, हॉलीवुड अभिनेता विल ने करण जौहर की आगामी फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2, के सेट का दौरा किया और फ़िल्म के लीड स्टार्स टाइगर श्रॉफ़, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया से मुलाकात की । इतना ही नहीं विल से मिलने का मौका फ़िल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा और धर्मा के सीईओ अपूर्वा मेहता ने भी नहीं छोड़ा ।

क्या हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ का स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के सेट पर जाना इत्तेफ़ाक है या इसके पीछे कोई और बात है…

विल को भी फ़िल्म के सेट पर जाकर काफ़ी अच्छा लगा और इसलिए उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर भी शेयर की और लिखा, “Set in Bollywood!! Shout out to the Cast & Crew of Student of the Year 2. Thanx for Letting Me Play.”

दिलचस्प बात ये है कि, फ़िल्म के सेट पर विल पूरे काले रंग के आउटफ़िट में नजर आए, जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका इस फ़िल्म में एक गीत में खास अपीरियंस होगा । हालांकि अभी तक इस बारें में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन यदि यच है तो ये हॉलीवुड अभिनेता SOTY 2 में अपनी छोटी सी मौजोदगी से ही धमाल मचा देंगे ।

क्या हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ का स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के सेट पर जाना इत्तेफ़ाक है या इसके पीछे कोई और बात है…

यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 कुछ कुछ होता है का सीक्वल नहीं है बल्कि…

धर्मा प्रोडक्शन द्दारा प्रोड्यूस और पुनीत मल्होत्रा द्दारा निर्देशित फ़ि्ल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2, अगले साल 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

क्या हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ का स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के सेट पर जाना इत्तेफ़ाक है या इसके पीछे कोई और बात है…