आजकल, बी-टाउन स्टार किड सोशल मीडिया पर और पैपराजी द्दारा काफ़ी अटेंशन प्राप्त कर रहे हैं । बच्चों से लेकर टीनेजर्स स्टार किड, हर कोई लाइमलाइट बटोर रहा है । साल 2017 में लगभग सभी स्टार किड के स्टारडम ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी और अभी तक बटोर रहे हैं । इन्हीं स्टार किड में एक नाम है शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान का, जिनकी लोकप्रियता इतनी हो गई है कि कई बार तो वो ईवेंट में अपने मम्मी-पापा से भी ज्यादा लाइमलाइट चुरा लेती हैं । ये बताने वाली बात नहीं है कि सुहाना खान पैपराजी की सबसे पसंदीदा स्टार किड है । लेकिन इस बात की तारीफ़ करनी पड़ेगी कि सुहाना खान को पैपराजी को हैंडल करना खूब आता है और वह उनके सामने काफ़ी सहज भी रहती है ।

स्विमिंग पूल में बिकिनी पहन गर्मी को मात देतीं सुहाना खान

अपनी दोस्त के साथ गर्मी को मात देती सुहाना खान

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं, और ऐसे में हर कोई अपने-अपने तरीके से गर्मी को मात देने में लगा हुआ है । हाल ही में सोशल मीडिया पर सुहाना का भी गर्मी को मात देते हुए एक फ़ोटो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सुहाना का हॉट और ग्लैमरस अवतार साफ़-साफ़ देखा जा सकता है । फ़ैन क्लब से शेयर हुए इन फ़ोटो में सुहाना स्विमिंग पूल में अपनी दोस्त के साथ चिलिंग करते हुए नजर आ रही हैं । और सुहाना का हीट को बीट करने का ये हॉट तरीका उनके फ़ैंस को यकीनन पसंद आ रहा है ।

एक्टिंग में है सुहाना को खास दिलचस्पी

एक बार फ़िर शाहरुख की लाडली सुहाना का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला । ये बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि सुहाना की अपने भाईयों की तुलना में अभिनय में एक खास दिलचस्पी है । हैलो ! हॉल ऑफ़ फ़ेम अवॉर्ड्स 2018, के दौरान 'मम्मी' गौरी खान ने इस बात की पुष्टि की थी कि सुहाना को पहला मैगजीन शूट मिला है । गौरी ने कहा, ''सुहाना मैगजीन के लिए शूट करेगी, मैं अभी उस मैगजीन का नाम का खुलासा नहीं करुंगी, वैसे हम सभी इसके लि बहुत उत्साहित हैं ।"

यह भी पढ़ें : फ़ैमिली वेडिंग में दिखा सुहाना खान का ऐसा हॉट-ट्रेडिशनल अवतार कि सबकी निगाहें ठहर गईं

शाहरुख खान ने बताया था कि सुहाना को थिएटर में बहुत दिलचस्पी है और वह अपने स्कूल में कई प्ले में भी भाग लेती हैं । सुहाना में सिनेमा और अभिनय के प्रति एक उत्साह साफ़-साफ़ देखा जा सकता है । पापा, शाहरुख ने स्पष्ट किया है कि सुहाना अपने तरीके से और अपनी मर्जी से कलाकार बनना चाहती है और इसके लिए वह मुझसे अभिनय नहीं सीख रही है । फ़िलहाल सुहाना अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है और इसके बाद ही वह अभिनय के क्षेत्र में फ़ुल फ़्लैज्ड कदम रखेंग़ी ।