जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर अपने बॉलीवुड डेब्यू फ़िल्म के रिलीज होने से पहले ही सेलिब्रिटी बन चुके है । जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी करण जौहर की आगामी फ़िल्म धड़क में नजर आएगी । आपको बता दें कि यह फ़िल्म मराठी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म सैराट का हिंदी रीमेक है । जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर इन दिनों कोलकाता में अपनी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे है । और सोशल मीडिया पर इन दिनों फ़िल्म के सेट से दोनों की कई सारी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है ।
शशांक खेतान द्दारा निर्देशित धड़क की हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है । और इन दिनों कोलकाता में फ़िल्म की शूटिंग चल रही है ।

आपको बता दें कि धड़क एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है जो ऐसे दो टीनेजर्स के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका फ़ैमिली बैकग्राउंड एक दूसरे से काफ़ी अलग है । जहां सैराट की पृष्ठभूमि महाराष्ट्र थी वहीं धड़क की राजस्थान रखी गई है ।

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने ली रिक्शे की सवारी

लीक हुई तस्वीरों में जाह्नवी और ईशान के अलग-अलग हाव-भाव देखने को मिल रहे है । पूरी तरह से देसी अवतार में नजर आ रहे जाह्नवी और ईशान को रिक्शे की सवारी करते देखना वाकई फ़िल्म के लिए उत्साह को और ज्यादा बढ़ा रहा है ।

यह भी पढ़ें : करण जौहर ने धड़क के स्टार जाह्नवी कपूर - ईशान खट्टर को खत लिखकर दी ये काम की सलाह
आपको बता दें कि जाह्नवी जहां धड़क से अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत करने जा रही है वहीं ईशान ने बीयोंड द क्लाउंड्स से अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत की है । करण जौहर द्दारा प्रोड्यूस धड़क इसी साल 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।




















