
ग्लैमर से भरी दुनिया में स्टार किड्स हमेशा से सोशल मीडिया स्टार्स रहते है । साल 2017 में तो इन स्टार किड्स का बहुत बोलबाला रहा और ये इतना था कि पब्लिक ईवेंट में इन स्टार किड्स ने अपने स्टार माता-पिता से पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी । और इसमें सबसे आगे रहीं सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, जिसने बॉलीवुड में आने से पहले ही अपना स्टारडम दिखा दिया । सुहाना सोशल मीडिया पर और पैपराजी की सबसे पसंदीदा स्टार किड है । सुहाना की हर एक मौजूदगी खूब सुर्खियां बटोर ले जाती है ।

अभी कुछ दिन पहले, सुहाना खान अपने कजि्न्स के साथ एक शादी समारोह में शामिल हुई । इस मौके पत सुहाना मोनिशा जयसिंग के डिजाइनर हाथ की कशीदाकारी के भारी-भरकम लहंगे में नजर आई थी । अपनी बहनों और मां गौरी खान के साथ सुहाना अपने ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही थी । सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में सुहाना मेक अप लगाती हुई नजर आ रही है । वीकेंड पर सुहाना ने अपने कजिंन्स के साथ खूब मस्ती की ।

सुहाना खान पैपराजी और लाइमलाइट से घिरी हुईं रहती हैं, लेकिन इन्हें वह बखूबी हैंडल करती हैं । सुहाना अक्सर अपनी पक्की सहेलियों अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ हैंग आउट करती हुई नजर आती है । वैसे फ़िल्मों से सुहाना अभी काफ़ी दूर है लेकिन उनका स्टाइल और उनका स्टारडम उन्हें जल्द ही बॉलीवुड में खींच लाएगा ।


















