7eb64a8fafc730440480688259b03f93

पिछले कुछ वर्षों में, शाहरुख खान ने फ़िल्मों में कई तरह के किरदार निभाए हैं  लेकिन हमने कभी उन्हें किसी भी फ़िल्म में डीजे के रूप में नहीं देखा । अब लगता है शाहरुख ने अपने प्रशंसकों की इस इच्छा को भी पूरा कर दिया है ।

कुछ दिन पहले, ऑनलाइन एक वीडियो सामने आया जहां शाहरुख खान किसी फ़िल्म के प्रमोशन के लिए लंदन में थे । लंदन में शाहरुख एक रेडियो स्टेशन गए जहां वे डीजे बने । इस रेडियो शो को  टॉमी संधु होस्ट करते हैं । एक आरजे ने शाहरुख से डीजे बनने के लिए कहा और शाहरुख ने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया । अपने फ़र्स्ट ट्रेक के रूप में शहरुख ने कनिका कपूर का गाना 'जुगनी' को चुना और इस गानें में कुछ मिक्स-अप करके जैज़ अप किया । उन्होंने इस गाने में कुछ बेतरतीब आवाज भी जोड़ी और जिसके बाद वो गाना मजेदार सुनाई देने लगा ।

गौरतलब है कि, शाहरुख खान इन दिनों लिस्बन में इम्तियाज़ अली की आगामी फ़िल्म द रिंग की शूटिंग में व्यस्त हैं ।  इस फ़िल्म में शाहरुख खान के अपोजिट अनुष्का शर्मा नजर आएंगी ।