
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल के प्रमोशनल टूर पर हैं । इसी के साथ-साथ वह जग्गा जासूस की शूटिंग में भी व्यस्त हैं ।
आज रणबीर कपूर का जन्मदिन है और वह 34 साल के हो गए हैं लेकिन उनके जन्मदिन का जश्न पहले ही शुरू हो गया । वह जग्गा जासूस के सेट पर दो-दो केक देखकर बहुत आश्चर्यचक्ति हुए । पहला केक बहुत बड़ा एक चॉकलेट केक था और दूसरा एक फ़ुटबॉल की शेप वाला केक था । जैसा की हम सभी
जानते हैं कि रणबीर बहुत ब।दे फ़ुटबॉल प्रेमी हैं और हर फ़ुटबॉल मैच में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं, इसलिए उनके क्रू ने सोचा कि इससे बेहतर कोई और केक नहीं हो सकता ।
अपने जन्मदिन पर रणबीर कपूर को अपने परिवार की ओर से आधी रात को एक सरप्राइज भी मिला और दूसरा केके काटने के साथ रणबीर ने अपना जन्मदिन शुरू किया । रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने एक फ़ोटो शेयर किया और उनके प्रशंसकों को उनकी ओर से एक संदेश भी भेजा, “Happy happy to my most beautiful soul. He thanks all his fans for the Lovely msges n edits !!! Loves u all.”

गौरतलब है कि रणबीर कपूर की आगामी रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है इसलिए रणबीर कपूर इन दिनों इस फ़िल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं । करण जौहर द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म में रणबीर के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और फ़वाद खान नजर आएंगे ।
















