आयुष्मान खुराना एक बार फ़िर समाज के सबसे चर्चित मुद्दों में से एक, समलैंगिक मुद्दे पर बेस्ड फ़िल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे । शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान खुराना पहली बार पर्दे पर गे किरदार निभाते हुए नजर आएंगे जिसमें उनका साथ देंगे जितेंद्र कुमार । सामाजिक मुद्दों पर कॉमेडी फिल्में बनाने वाले आयुष्मान एक बार फ़िर अपनी गे कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे । इन दिनों आयुष्मान और जितेंद्र कुमार अपनी आगामी फ़िल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान के प्रमोशन करने में जुटे हुए है । बॉलीवुड हंगामा के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातों में आयुष्मान ने अपने बारें में कई दिलचस्प बातें बताई ।

आयुष्मान खुराना का 'गे एनकाउंटर'
इंटरव्यू के दौरान रैपिड फ़ायर सेशन में जब आयुष्मान से पूछा गया कि वह बंदूक की नोक पर किस बॉलीवुड अभिनेता का 'गे एनकाउंटर' करना चाहेंगे तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, 'मैं रणवीर सिंह का 'गे एनकाउंटर' करुंगा । पता नहीं क्यों लेकिन कल जब रणवीर हमारे शूट पर आए तो वह मेरी गोद में बैठ गए ।''
शुभ मंगल ज्यादा सावधान के प्रमोशन में जुटे आयुष्मान
इसके अलावा जब आयुष्मान से पूछा गया कि शुभ मंगल ज्यादा सावधान के एक डायलॉग 'मेरी बड़ी हो गई" के सुनने पर उनके दिमाग में सबसे पहले वो क्या तीन चीजें आती है, आंखों की पुतलियों के अलावा । इस पर आयुष्मान ने हंसते हुए कहा कि, 'फ़िल्म में हमने इसका इस्तेमाल नही किया लेकिन लोगों के दिमाग में अक्सर इस बारें में सिर्फ़ p***s ही सबसे पहले दिमाग में आती है । इसके बाद लोगों की सोच भी बड़ी हो सकती है ।''
इसके बाद जब आयुष्मान से पूछा गया कि, वह ऑनस्क्रीन किस में करने में सबसे ज्यादा नर्वस कब हुए अभी तक के अपने फ़िल्मी करियर में । इसके जवाब में आयुष्मान ने कहा कि, 'यामी गौतम को किस करने में मैं सबसे ज्यादा नर्वस था क्योंकि एक तो वो मेरी पहली फ़िल्म थी और दूसरी पहली ऑनस्क्रीन किस थी । क्योंकि इससे पहले मैंने ऐसा कभी नहीं किया था ।''
यह भी पढ़ें : Shubh Mangal Zyada Saavdhan: सेंसर बोर्ड को आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार की 'स्मूच' से नहीं है कोई आपत्ति
इतना ही नहीं जब आयुष्मान से पूछा गया कि उन्होंने किस उम्र में पोर्न फ़िल्म देखी तो उन्होंने कहा कि जब वो 15, साल के थे तब उन्होंने पहली बार पोर्न फ़िल्म देखी थी ।
शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान और जितेंद्र कुमार के अलावा गजराज राव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवार, मानवी गागरू, पंखुडी अवस्थी, नीरज सिंह, मनु ऋषि चड्ढा भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । हितेश केवल्या के निर्देशन में बनी शुभ मंगल ज्यादा सावधान को भूषण कुमार की टी-सीरिज और आनंद एल राय के यलो प्रोडक्शन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है । यह फ़िल्म 21 फ़रवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।
















