बॉलीवुड अभिनेता से राजनेता बने सनी देओल इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए है । दरअसल, गुरदासपुर से बीजेपी सांसद, सनी देओल पंजाब के बटाला में आरआर बावा डीएवी कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म गदर के गाने पर डांस किया । इतना ही नहीं सनी देओल ने अपनी फ़िल्म दामिनी के डायलॉग्स 'तारीख पर तारीख' और 'ढाई किलो का हाथ' भी बोले ।

सनी देओल ने किया जबरदस्त डांस
स्टूडेंट्स के साथ सनी का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है । कॉलेज के एक कार्यक्रम में पहुंचे सनी ने गदर के सॉन्ग 'मैं निकला गड्डी लेके...' पर जबरदस्त डांस किया । उनके साथ कॉलेज फेकल्टी और स्टूडेंट्स ने भी डांस किया । और जब उन्होंने अपनी फ़िल्मों के डायलॉग्स बोले तो बच्चे झूम उठे और उनको चीयर करने लगे । बता दें कि सनी 3 दिन के पठानकोट दौरे पर हैं ।
#WATCH BJP MP Sunny Deol dances & delivers dialogues from his movies, at an event in RR Bawa DAV college in Batala, Punjab. (16.02.20) pic.twitter.com/vias13h12y
— ANI (@ANI) February 16, 2020
यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE: राजनीति के बाद सनी देओल का एक्टिंग़ में कमबैक, फ़िर दिखेगा एक्शन अवतार
सनी के फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में लौटेंगे । डिजीटल वर्ल्ड की बढ़ती लोकप्रियता में सनी देओल ने भी अपना डिजीटल डेब्यू करने का फ़ैसला किया है । वह Zee 5 प्रोडक्शन की सीरिज में नजर आएंगे । अभिनेता ने इसके लिए मुंबई में शूटिंग भी शुरू कर दी है । सनी के अभिनय से सजे इस शो का नाम होगा G 49, जिसमें अभिनेता अपने चिर-परिचित एक्शन अवतार में नजर आएंगे ।
















