बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपनी फ़िटनेस को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं साथ ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती है । फ़िल्मी ग्लैमर से दूर कृष्णा श्रॉफ ने फ़िटनेस के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कृष्णा श्रॉफ ने कभी भी अपने बास्केट बॉल प्लेयर बॉयफ़्रेंड के साथ अपनी रिलेशनशिप नहीं छुपाया । वह अक्सर अपने बॉयफ़्रेंड इबन ह्यमस के साथ फ़ोटो पोस्ट करती है ।

कृष्णा श्रॉफ का बॉयफ़्रेंड संग बिकिनी लु्क
एक बार फ़िर कृष्णा ने अपने बॉयफ़्रेंड के साथ तस्वीरें पोस्ट कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है । इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही कृष्णा सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में हैं और दोनों एक दूसरे के साथ क्लालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं । कृष्णा ने अपनी इन फ़ोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है । जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "हर रोज आपके लिए आभारी हूं."

कृष्णा का हॉट अंदाज
इससे पहले भी कृष्णा की इबन के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें वह ब्लैक बिकिनी में कहर ढाती हुई नजर आई थी । इस दौरान कृष्णा और इबन ह्यमस दुबई में छुट्टियां मनाने गए थे । कृष्णा और इबन ह्यमस के इन फ़ोटो पर टाइगर ने भी कमेंट किया था और लिखा था, 'इबन बेचारा'
















