बीते शनिवार असम के गुवाहाटी में प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन हुआ । इस अवॉर्ड्स शो में बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुई । फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट के रेड कार्पेट पर बॉलीवड दिवाओं के फ़ैशन का जलवा दिखा । लेकिन इस ईवेंट में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की ड्रेस ने सभी को हैरान कर दिया । उर्वशी रौतेला की ड्रेस की खास बात ये थी कि उसे उठाने के लिए चार लोगों का सहारा लेना पड़ा । खुद उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टा पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है ।

VIDEO: फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स नाइट में उर्वशी रौतेला को बैठना पड़ा एक साथ 4 कुर्सियों पर, वजह बहुत ही दिलचस्प है

उर्वशी रौतेला का ओवरसाइज्ड गाउन

शेयर की गई फ़ोटो में उर्वशी डिजाइनर अल्बीना डायला के ओवरसाइज्ड ऑफ़ शोल्डर इम्बैलिश्ड बॉल गाउन पहनकर पहुंची । इस ड्रेस की खास बात ये है कि, इसे 730 घंटों में तैयार किया गया । उर्वशी की ये ड्रेस इतनी लंबी थी उन्हें चार कुर्सियों पर बैठना पड़ा । ड्रेस को संभालने में मदद करने के लिए उर्वशी ने अपनी टीम का धन्यवाद किया ।

उर्वशी का खूबसूरत अंदाज

उर्वशी द्दारा शेयर किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उनका गाउन काफी बड़ा है और उनके दो-तीन फैशन असिस्टेंट ही उसे संभाल रहे हैं । वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि उर्वशी इस गाउन में काफी खुबसूरत लग रही थीं ।

यह भी पढ़ें : क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के 'स्ट्रगल डेज' को देख उर्वशी रौतेला को याद आए अपने दिन

वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा- ''मेरी शानदार टीम के बिना यह संभव नहीं था । सबसे ज्यादा हेवी रेड कारपेट अनुभव । चार कुर्सियों पर बैठना पड़ा ।''