मैन-टू-मैन कॉंटेक्ट से फ़ैल रहे कोरोना वायरस से निपटने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग करने की अपील की जा रही है । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से अपील की है कि लोग घर से बाहर कम से कम निकलें और लोगों से मिलना जुलना कम करें , सामाजिक स्थलों पर एकत्रित न हों ।  पीएम मोदी ने कहा कि 22 मार्च को देश में जनता कर्फ्यू लागू होगा जो कि सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जारी रहेगा । पीएम ने कहा कि यह जनता के लिए जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू है । अक्षय कुमार ने मोदी के जनता कर्फ़्यू को सपोर्ट करते हुए जनता से अपनी तरफ़ से भी बाहर न निकलने की अपील की है । अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि कोरोना छुट्टी पर नहीं है ।

VIDEO: पीएम नरेंद्र मोदी के 'जनता कर्फ़्यू' को सपोर्ट करते हुए अक्षय कुमार ने लोगों से कहा, 'हमसे आगे चल रहे कोरोना से जीतने के लिए हमें रुकना होगा'

अक्षय कुमार ने की जनता से अपील

सामाजिक मुद्दे पर फ़िल्म बनाकर लोगों को जागरुक करने वाले अभिनेता अक्षय ने भी पीएम मोदी के जनता कर्फ़्यू को सपोर्ट करते हुए लोगों से अपील की है कि, जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकले । खुद से सवाल पूछें कि क्या मेरा बाहर जाना जरूरी है । वीडियो में अक्षय कह रहे हैं कि, ''मुंबई में जो लोग बाहर से लौटे हैं । जिनका एयरपोर्ट पर टेस्ट किया जा रहा है ।

समझ क्यों नहीं आ रहा

दो कोरोना टेस्ट में लो रिस्क केटेगरी में हैं । उन्हें एक स्टाम्प लगाकर होम क्वारंटाइन के लिए भेजा जा रहा है । या होटल भेजा जा रहा है । यह समझाकर कि दो हफ़्ते सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें । देश के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे हैं । शादियों में जा रहे हैं । छुट्टियों में जा रहे हैं । भीड़भाड़ वाली जगहों पर जा रहे हैं । पार्टियां कर रहे हैं । किस तरह की सोच के लोग हैं ये । क्या मानसिकता है । क्या समझ नहीं आ रहा लोगों को ।''

अक्षय आगे कहते हैं- ''कोरोना वायरस छुट्टी पर नहीं है । काफ़ी जोरशोर से काम कर रहा है । ओवरटाइम कर रहा है । इस रेस में वो आगे चल रहा है । हमें इस रेस को जीतना होगा । डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस, अथॉरिटीज़ लोगों की मेहनत को लंगड़ी ना मारें । यह पहली रेस होगी, जिसमें सबसे पहले रुकने वाला रनर जीतेगा । इस रेस में सब साथ जीतेंगे या हारेंगे । बीएमसी इस मुहर को बैज ऑफ़ ऑनर कहती है । इस सम्मान का अपमान ना करें। किसी ने सोच समझकर ही कहा था- जान है तो जहान है ।''

जनता का कर्फ़्यू

बता दें कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियात बरतने की अपील करते हुए लोगों से आने वाली रविवार यानी 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' लगाने की गुज़ारिश की है। मोदी ने कहा कि, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू होगा जो सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जारी रहेगा । इस दौरान सब देश के उन लोगों को धन्यवाद करेंगे जो इस मुश्किल समय में हमारे लिए काम कर रहे हैं । इस दिन शाम 5 बजे अपने घर पर खड़े होकर 5 मिनट तक ताली, थाली और घंटी बजाकर उनका आभार प्रकट करें ।

पीएम मोदी के इस अपील की सभी तारीफ कर रहे हैं । बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पीएम मोदी का पूरा सपोर्ट किया है । कोरोना वायरस को फ़ैलने से बचाने के लिए कार्तिक ने भी जनता से कुछ दिनों के लिए सोशल लाइफ़ से दूर रहने की अपील की है लेकिन अपने अंदाज में ।

यह भी पढ़ें : VIDEO: कार्तिक आर्यन ने 'मोनोलॉग' मोड में जनता से कहा, 'सोशल लाइफ़ से दूर रहो और सभी मिलकर कोरोना को स्टॉप करो-ना'