बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले वेटरन एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे । 24 नवंबर को धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया । वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जब 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी तो उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । हालांकि वह 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे और जिसके बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था । आज विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया । धर्मेंद्र का जाना, हिंदी सिनेमा के एक युग के अंत जैसा है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है । क्या नेता क्या अभिनेता…उनके निधन से सबको गहरा सदमा लगा है ।

धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर
धर्मेंद्र के निधन ने पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा दिया है । शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर, अमिताभ बच्चन, गोविंदा, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, कपिल शर्मा, करीना कपूर, फरहान अख्तर, अजय देवगन लेकर हिंदी सिनेमा का हर सेलिब्रिटी धर्मेंद्र जैसे लेजेंड को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है ।
शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपने जिगरी दोस्त धर्मेंद्र की याद में पोस्ट लिखी- “उन्होंने लिखा कि मेरा दिल टूटा हुआ है, दर्द हो रहा है, दुखी भी हूं, क्योंकि मेरा जिगरी दोस्त, बड़ा भाई और हीरो इस दुनिया को छोड़कर चला गया। धर्मेंद्र को मैं सबसे ज्याजा प्यार करते हैं। जो बंदा मिट्टी से बना था, पंजाब और महाराष्ट्र के लिए 'भारत रत्न' थे वो। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और सिनेमा में जो योगदान दिया है, उसके लिए मैं उन्हें बहुत याद करूंगा।”
Heart broken, pained & deeply saddened by the passing away of our dearest family friend, our elder brother, people's hero, @aapkadharm Most loved, son of the soil, pride of Punjab /Maharashtra a 'Bharat Ratna" in true sense, down to earth, kind & a
humble human being. He will… pic.twitter.com/MKvkoVFFhd
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 24, 2025
प्रियंका चोपड़ा ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए एक किस्सा सुनाया, “मुझे साल 2001 याद है, जब मैंने विजयता फिल्म्स के साथ अपनी फिल्म साइन की थी। फिल्म का पहला अमाउंट मुझे मिला था। पहली फिल्म थी जो मैंने इस बैनर तले शूट की थी। इनका बड़ा बेटा इसका हिस्सा था। इंडस्ट्री में धर्मेंद्र और उनके परिवार ने ही मुझे बहुत कम्फर्टेबल और वेलकमिंग महसूस कराया था। वो भी तब जब कोई नहीं जानता था। बहुत कम लोग ऐसा होते हैं, जो मुंबई में आए एक नए टैलेंट की कद्र करते हैं। मैं अपने करियर के शुरुआती दौर से देओल परिवार को जानती हूं। सनी औऱ बॉबी के साथ मैंने बहुत सारी फिल्में की हैं। मेरे लिए ये पर्सनल लॉस है।”
Growing up, Dharmendra ji was the hero every boy wanted to be…our industry’s original He-Man.
Thank you for inspiring generations.
You’ll live on through your films and the love you spread. Om Shanti ? pic.twitter.com/Vj6OzV20Xz
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 24, 2025
Heartbroken to hear about Dharam ji. His warmth, generosity and presence inspired generations of artists.
The industry has lost a legend… and we’ve lost someone who shaped the very soul of our cinema.
Rest in peace, Dharam ji.
Om Shanti ??
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) November 24, 2025
सोमवार, 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने अपने जुहू स्थित घर पर ही अंतिम सांस ली है । धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया है । इस दौरान पूरा देओल परिवार और कई सिनेमाई दिग्गज नजर आए। हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर अमिताभ बच्चन भी इस दौरान आंखों में आंसू समेटे मौजूद रहे।
धर्मेंद्र ने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई । उन्होंने अपने करियर में कई पुरस्कार भी जीते । साल 2012 में उन्हें भारत सरकार के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया । उन्होंने कई बार आलोचकों और दर्शकों की प्रशंसा भी हासिल की । उनके योगदान के कारण उन्हें बॉलीवुड के सबसे महान और प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिना जाता है ।
















