प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारा द्दारा बनाया गया नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) को लेकर इन दिनों देश बंटा हुआ सा लग रहा है । जहां कुछ लोग सीएए और एनआरसी का समर्थन कर रहे हैं वहीं एक वर्ग ऐसा है जो इस कानून को मानने से इंकार कर रहा है और इसलिए इस कानून के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे है । तो जहां सीएए और एनआरसी को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है वहीं इसी बीच राखी सावंत ने अपने फैंस से इससे निपटने के लिए एक खास तरकीब बताई है । राखी सावंत अक्सर अपने बड़बोलेपन को लेकर चर्चा में बनी रहती है । और इस बार उन्होंने एनआरसी से निपटने का जबरदस्त आइडिया दिया है ।

राखी सावंत ने बताया फ़ॉर्मूला
राखी ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह नागरिकता बचाए रखने के लिए खास आइडिया देती नजर आ रही है । वीडियो में वह कहर रही हैं कि, ''अगर आप अपनी नागरिकता बचाना चाहते हैं तो बैंक से एक बड़ा लोन ले लें । जब आप लोन ले लेंगे तो बैंक वाले खुद ही आपकी नागरिकता को साबित करने के लिए सबूत जुटा लेंगे ।''
बहरहाल राखी का ये आइडिया लोगों को कितना पसंद आएगा ये तो नहीं पता लेकिन उन्होंने अपने तरीके से देश की मुश्किल को हल करने का एक छोटा सा प्रयास जरूर किया है ।
यह भी पढ़ें : राखी सावंत ने खोला सीक्रेट, कि क्यों उन्होंने अपने 'पति' को अभी तक छुपाकर रखा है
बता दें कि राखी पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में आई थी । उन्होंने सीक्रेट शादी कर सभी को चौंका दिया था । लेकिन उन्होंने अभी तक अपने पति को अपने फ़ैंस से नहीं मिलवाया इसलिए कुछ लोगों का मानना है कि राखी ने अपनी शादी की झूठी खबर फ़ैलाई थी । हालांकि अब इसके पीछे क्या सच है ये तो राखी से बेहतर कोई नहीं जानता ।
















