तापसी पन्नू अभिनीत अनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म थप्पड़ की घोषणा ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है । तापसी पन्नू की यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले निर्माताओं ने आज फ़िल्म से तापसी पन्नू का पहला लुक पोस्टर रिलीज़ कर दिया है जिसने हमें अधिक जिज्ञासु कर दिया है । पोस्टर के साथ "थप्पड़: बस इतनी सी बात?" लिखी लाइन ने फ़िल्म के विषय के प्रति सोचने पर मजबूर कर दिया है ।

Thappad: "थप्पड़: बस इतनी सी बात?" के साथ तापसी पन्नू ने किया फ़र्स्ट लुक शेयर, लोग हुए सोचने पर मजबूर

तापसी पन्नू की थप्पड़ का ट्रेलर 31 जनवरी को रिलीज होगा

अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर पहला लुक साझा किया है । फिल्म के निर्माताओं द्वारा 31 जनवरी को ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा, वही पोस्टर पर लिखी लाइन "थप्पड़: बस इतनी सी बात?" ने हमें फ़िल्म के विषय के प्रति सोचने पर मजबूर कर दिया है ।

इस वर्ष की पिंक बनने की कोशिश के साथ, जिसमें तापसी ने अभिनय किया था और देश को हिला कर रख दिया था, निर्माता अब थप्पड़ के साथ एक अन्य झंझोड़ कर देने वाली कहानी पेश करने के लिए तैयार है । अनुभव सिन्हा की आर्टिकल 15 समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म है और वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है ।

यह भी पढ़ें : SCOOP: संजय लीला भंसाली की अगली फ़िल्म में तापसी पन्नू की एंट्री, निभाएंगी डबल रोल ?

फिल्म में तापसी, रत्ना पाठक शाह, मानव कौल, दीया मिर्जा, तन्वी आज़मी और राम कपूर जैसे कलाकारों की टुकड़ी नज़र आएगी । आर्टिकल 15 के साथ प्रशंसा और बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त करने के बाद, अनुभव सिन्हा एक अन्य फिल्म के साथ वापसी कर रहे है । अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत थप्पड़ 28 फरवरी 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है ।