मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत ने मुंबई के एक होटल में सीक्रेट शादी रचाई । शुरूआत में राखी की शादी को ब्राइडल फ़ोटोशूट बताया जा रहा था लेकिन फ़िर राखी सावंत ने खुद सामने आकर इसका खुलासा किया कि उन्होंने यूरोप के रहने वाले 36 वर्षीय एनआरआई बिजनेस मैन रितेश से शादी रचा ली है । राखी सावंत ने खुलासा किया है कि, उन्होंने रितेश के साथ हिंदू और ईसाई, दोनों रीति-रिवाज से मुंबई के अंधेरी स्थित एक फाइव स्टार होटल में 29 जुलाई को शादी रचाई थी और इसके अलावा दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की है । राखी ने अपनी तो लाल चूड़े वाली और लाल जोड़े वाले लुक को अपने फ़ैंस के साथ शेयर कर दिया लेकिन उनके फ़ैंस को अभी तक उनके पति की एक झलक भी देखने को नहीं मिली है ।

राखी सावंत ने खोला सीक्रेट, कि क्यों उन्होंने अपने 'पति' को अभी तक छुपाकर रखा है

राखी सावंत ने बताई वजह

जब इस बारें में राखी से पूछा गया कि क्यों वह अपने पति कि फ़ोटो शेयर नहीं कर रही हैं इस पर राखी ने कहा कि, उनके पति को मीडिया पसंद नहीं है । उनको किसी के सामने आना नहीं था । शादी तो परिवार के बीच में होती है । दुनिया को थोड़ी ना बुलाना होता है ।

बता दें कि शादी के बाद एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने दावा किया था कि उनके पति अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की कंपनी में काम करते हैं । और शादी के तुरंत बाद वह विदेश चले गए हैं लेकिन फ़िलहाल वह अपने वीजा का इंतजार कर रही हैं और वीजा मिलने के बाद वह भी उनके पास चली जाएंगी ।

राखी ने अपनी लव स्टोरी को भी मीडिया के साथ शेयर कर बताया था कि, उनके पति रितेश दरअसल, उनके फ़ैन थे और उनका पहला टीवी इंटरव्यू देखने के बाद उनके फैन बन गए थे । इसके बाद दोनों के बीच मैसेज का सिलसिला शुरू हुआ जो बाद में दोस्ती में तब्दील हो गया । पिछले डेढ़ साल से,साथ होने का दावा करने वाली राखी ने बताया कि वह रितेश से शादी करके बेहद खुश हैं ।

यह भी पढ़ें : CONFIRMED! राखी सावंत ने अपने NRI फ़ैन से रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई दोनों की 'लवस्टोरी' !

राखी के फ़ैंस अभी भी उनके पति का चेहरा देखने के लिए बेताब है लेकिन राखी ने अभी तक अपने पति रितेश के साथ कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की है । शादी के बाद राखी ने बेबी प्लानिंग भी कर ली है । राखी ने कहा कि वे साल 2020 में बेबी प्लान कर रही हैं ।